फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Zomato Becomes Eternal: Zomato's Parent Company Renamed to Eternal, Shareholders Approve Proposal

Zomato Becomes Eternal: जोमैटो की मूल कंपनी का नाम अब इटरनल, शेयरधारकों ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

Mon, 10 Mar 2025 01:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 10 Mar 2025 01:25 PM IST
सार

Zomato Becomes Eternal: जोमैटो के शेयरधारकों ने मूल कंपनी का नाम बदलकर इटरनल लिमिटेड करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कंपनी का आधिकारिक नाम जोमैटो से बदलक इटरनल करने का रास्ता साफ हो गया। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Zomato Becomes Eternal: Zomato's Parent Company Renamed to Eternal, Shareholders Approve Proposal
जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल। - फोटो : ANI

विस्तार

फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के शेयरधारकों ने मूल कंपनी का नाम बदलकर इटरनल लिमिटेड करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कंपनी का आधिकारिक नाम जोमैटो से बदलक इटरनल करने का रास्ता साफ हो गया। 

विज्ञापन


इटरनल में चार वर्टिकल होंगे। इनका नाम है- फूड डिलीवरी बिजनेस जोमैटो, क्विक कॉमर्स यूनिट ब्लिंकिट , गोइंग-आउट वर्टिकल डिस्ट्रिक्ट और बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) किराना सप्लाई कंपनी हाइपरप्योर। इटरनल नाम अपनाने के साथ कंपनी दूसरी बार खुद को रीब्रांड कर रही है। 2008 में जोमैटो की स्थापना फूडीबे के रूप में हुई थी और 2010 में इसका नाम बदलकर जोमैटो कर दिया गया था।
विज्ञापन


2022 में ब्लिंकिट (पहले ग्रोफर्स) के अधिग्रहण के बाद ही आंतरिक रूप से मूल कंपनी का नाम बदलकर इटरनल कर दिया गया था। इसके साथ ही एक संगठनात्मक पुनर्गठन किया गया। इसके तहत एक बड़ी कंपनी की छतरी के नीचे कई व्यवसाय आ गए, इनमें से हर कंपनी का अपना अलग सीईओ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के सह- संस्थापक दीपिंदर गोयल ने शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में लिखा, "जब हमने ब्लिंकिट का अधिग्रहण किया, तो हमने कंपनी और ब्रांड/ऐप के बीच अंतर करने के लिए आंतरिक रूप से 'इटरनल' (जोमैटो की जगह पर) का उपयोग करना शुरू कर दिया। था"


उन्होंने कहा, "हमने यह भी सोचा था कि जिस दिन सही समय आएगा हम सार्वजनिक रूप से कंपनी का नाम बदलकर इटरनल कर देंगे। आज, ब्लिंकिट के साथ काम करते हुए मुझे लगता है कि वह समय आ गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed