Zerodha Down: जेरोधा यूजर्स को हुई परेशानी, सोशल मीडिया पर की शिकायत तो कंपनी ने दिया ये जवाब
Zerodha Down: जेरोधा ने कहा है कि यह समस्या उनकी एक एक्सचेंज लाइन के डिस्कनेक्ट होने के कारण सामने आयी। कंपनी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है "कुछ ग्राहकों के ऑर्डर ओपन यानी लंबित स्थिति में थे। वे अब समाप्त या रद्द हो गए हैं, और ये ग्राहक अब नए ऑर्डर दे सकते हैं।"
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेयर बाजार में ट्रेडिंग और निवेशक सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी जेरोधा के काइट एप और बेवसाइट पर उपभोक्ताओं को गुरुवार को परेशानी झेलनी पड़ी। कई ग्राहकों ने काइअ ऐप और वेबसाइट पर ऑर्डर देने में परेशानी होने की सूचना दी। कई माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इसकी शिकायत की। कुछ उपयोगकर्ताओं ने यह भी दावा किया कि वे गड़बड़ी के कारण ऑर्डर रद्द भी नहीं कर पा रहे हैं। डाउनडिटेक्टर ने भी जेरोधा ग्राहकों के परेशान होने की बात कही है।
जेरोधा ने बयान जारी कर कहा- गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है
वहीं ग्राहकों की शिकायत के बाद जेरोधा ने एक बयान जारी कर दावा किया है कि गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है। जेरोधा ने बताया कि कुछ ग्राहकों के 'ओपन पेंडिंग' ऑर्डर समाप्त हो जाएंगे या रद्द हो जाएंगे। ग्राहकों को अब नए ऑर्डर देने होंगे। जेरोधा ने बताया कि कई कनेक्शन होने के बावजूद एक्सचेंज की एक लाइन पर कनेक्शन काटे जाने के कारण यह समस्या पैदा हुई।
एक्सचेंज लाइन के डिस्कनेक्ट होने के कारण सामने आई समस्या
जेरोधा ने कहा है कि यह समस्या उनकी एक एक्सचेंज लाइन के डिस्कनेक्ट होने के कारण सामने आयी। कंपनी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है "कुछ ग्राहकों के ऑर्डर ओपन यानी लंबित स्थिति में थे। वे अब समाप्त या रद्द हो गए हैं, और ये ग्राहक अब नए ऑर्डर दे सकते हैं।" कंपनी ने कहा एक्सचेंज से कई कनेक्शन होने के बावजूद, एक लाइन पर कनेक्शन कटने के कारण हमारे कुछ ग्राहकों के ऑर्डर पेंडिंग रहग गए। पर अब इस समस्या को दूर कर दिया गया है।