फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Year Ender 2024: Remembering industry leaders we lost in 2024

Year Ender 2024: रतन टाटा से रामोजी राव तक, कारोबार जगत के ये दिग्गज 2024 में दुनिया छोड़ गए, आइए उन्हें जानें

Mon, 23 Dec 2024 01:18 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 23 Dec 2024 01:18 PM IST
सार

साल 2024 समाप्त होने वाला है। साल 2024 में अब तक हमने रतन टाटा से लेकर रामोजी राव जैसे कारोबार जगत के ऐसे कई दिग्गजों को खो दिया है, जिन्होंने दुनिया पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। आइए जानें हैं भारत और दुनिया के उन कारोबारियों के बारे में जिनका 2024 में निधन हो गया।

विज्ञापन
Year Ender 2024: Remembering industry leaders we lost in 2024
ईयर इंडर 2024 - फोटो : amarujala.com
loader

विस्तार

साल 2024 के अब महज कुछ ही दिन शेष बचे हैं। 2024 में अब तक हमने रतन टाटा से लेकर रामोजी राव जैसे कारोबार जगत के ऐसे कई दिग्गजों को खो दिया है, जिन्होंने दुनिया पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। ऐसे में साल को अलिवदा कहते हुए इन दिग्गजों के योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देना जरूरी है। आइए जानतें हैं भारत और दुनिया के उन कारोबारियों के बारे में जिनका 2024 में निधन हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

Year Ender 2024: Remembering industry leaders we lost in 2024
रतन टाटा - फोटो : अमर उजाला

रतन टाटा (28 दिसंबर, 1937 - 9 अक्टूबर, 2024) 
बिजनेस टाइकून और टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन नवल टाटा का 86 वर्ष की आयु में बीते 9 अक्तूबर को निधन हो गया। वे अपने पीछे एक महान विरासत छोड़ गए। टाटा ने 1991 से 2012 तक और 2016 में कुछ समय के लिए दोबारा टाटा समूह के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उनके नेतृत्व में, टाटा समूह ने कोरस, टेटली और जगुआर लैंड रोवर जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों का अधिग्रहण करते हुए तेजी से विकास किया। उनके योगदान के लिए उन्हें 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Year Ender 2024: Remembering industry leaders we lost in 2024
शशि रुइया - फोटो : amarujala.com

शशि रुइया (23 दिसंबर, 1943 – 26 नवंबर, 2024)
एस्सार समूह के सह-संस्थापक शशिकांत रुइया का 81 वर्ष की आयु में बीते 26 नवंबर को निधन हो गया। रुइया ने अपने भाई रवि के साथ मिलकर 1969 में एस्सार की स्थापना की थी। समूह ने बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं से शुरुआत की और बाद में ऊर्जा, इस्पात और दूरसंचार के क्षेत्र में काम करते हुए वैश्विक दिग्गज बन गया। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने एस्सार को भारत के सबसे बड़े समूहों में से एक बना दिया।

विज्ञापन

हिरोटेक यानो (1943 - 12 फरवरी, 2024) 
जापान के दाईसो इंडस्ट्रीज के संस्थापक हिरोटेक यानो का 12 फरवरी 2024 को 80 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उन्हें जापान की प्रतिष्ठित "100-येन शॉप" अवधारणा लाने का श्रेय दिया जाता है। यानो ने 1977 में दाईसो की स्थापना की, जिसने कम कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद पेश करके जापान में रोज़मर्रा की खरीदारी को बदल दिया। उन्होंने 1977 से 2018 तक दाईसो के अध्यक्ष के रूप में काम किया। उसके बाद उन्होंने अपने बेटे को कमान सौंप दी। दाईसो की वेबसाइट के अनुसार जापान में 4,360 और दुनिया भर में 990 स्टोर के साथ 30 से अधिक देशों में काम करता है।

जैकब रोथ्सचाइल्ड (29 अप्रैल, 1936 – 26 फरवरी, 2024) 
ब्रिटिश फाइनेंसर और परोपकारी लॉर्ड जैकब रोथ्सचाइल्ड का भी 87 वर्ष की आयु में 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया। रोथ्सचाइल्ड बैंकिंग घराने की सातवीं पीढ़ी के उत्तराधिकारी थे। उन्होंने अपनी पारिवारिक फर्म एनएम रोथ्सचाइल्ड एंड संस लिमिटेड को छोड़ दिया और आरआईटी कैपिटल पार्टनर्स की स्थापना की, यह ब्रिटेन के प्रमुख निवेश ट्रस्टों में से एक है। उनकी स्वतंत्र दृष्टि और रणनीतिक सोच ने वैश्विक वित्तीय क्षेत्र में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में उनकी प्रतिष्ठा को मजबूत किया।

Year Ender 2024: Remembering industry leaders we lost in 2024
नारायणन वाघुल - फोटो : amarujala.com

नारायणन वाघुल (1936 - 18 मई, 2024)
आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व अध्यक्ष नारायणन वाघुल का 88 वर्ष की आयु में 18 मई, 2024 को उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वाघुल ने 1985 से 2009 तक आईसीआईसीआई बैंक का नेतृत्व किया और इसे वैश्विक वित्तीय संस्थान के रूप में स्थापित किया। आधुनिक भारतीय बैंकिंग के वास्तुकार के रूप में जाने जाने वाले, उनके योगदान ने न केवल आईसीआईसीआई बैंक को नया रूप दिया, बल्कि व्यापक बैंकिंग परिदृश्य को भी प्रभावित किया।

Year Ender 2024: Remembering industry leaders we lost in 2024
रामोजी राव  - फोटो : एक्स

रामोजी राव (16 नवंबर, 1936 - 8 जून, 2024) 
प्रभावशाली व्यवसायी और मीडिया दिग्गज रामोजी राव का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें रामोजी समूह के संस्थापक के रूप में जाना जाता है, उन्होंने ही रामोजी फिल्म सिटी की स्थापना की थी। उन्होंने भारतीय मीडिया उद्योग में क्रांति ला दी थी। उन्होंने ईटीवी नाम से एक तेलुगु समाचार नेटवर्क भी शुरू किया। राव के उद्यम कृषि, आतिथ्य, खाद्य और खुदरा शृंखला स्टोर तक फैले हुए थे। 2016 में, पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

बर्नार्ड मार्कस (12 मई, 1929 – 4 नवंबर, 2024) 
होम डिपो के सह-संस्थापक बर्नार्ड मार्कस का 95 वर्ष की आयु में 4 नवंबर को निधन हो गया। लगभग 7.4 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ, मार्कस ने 1978 में होम डिपो की सह-स्थापना की थी। उन्होंने इसे उत्तरी अमेरिका में 2,300 से अधिक स्टोरों के साथ दुनिया के सबसे बड़े खुदरा विक्रेता में बदलने में सफलता हासिल। वह एक परोपकारी व्यक्ति भी थे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा अनुसंधान क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

आनंद कृष्णन (1 अप्रैल, 1938 - 28 नवंबर, 2024) 
मलेशियाई अरबपति आनंद कृष्णन का 28 नवंबर, 2024 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दूरसंचार, ऊर्जा और उपग्रह क्षेत्रों में अपने काम के लिए जाने जाने वाले कृष्णन ने दक्षिण पूर्व एशिया की अग्रणी दूरसंचार फर्म मैक्सिस कम्युनिकेशंस की स्थापना की थी। 5 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ, फोर्ब्स ने उन्हें मलेशिया का तीसरा सबसे अमीर व्यक्ति बताया था।

Year Ender 2024: Remembering industry leaders we lost in 2024
रोहन मीरचंदानी की मौत। - फोटो : linkedin

रोहन मीरचंदानी (21 दिसंबर, 2024)
देश के प्रमुख यौगर्ट ब्रांड एपिगैमिया (Epigamia) के सह संस्थापक रोहन मीरचंदानी का हृदय गति रुकने के कारण 21 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। वे 42 वर्ष के थे। उनकी मौत के बारे में एपिगैमिया की पैरेंट कंपनी ड्रम्स फूड इंटरनेशनल ने जानकारी दी है। बता दें कि इस कंपनी में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी निवेश कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed