फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   WPI inflation hits 3-year low of (-) 3.48 pc in May, as against (-) 0.92 pc in April: Govt data

WPI: थोक महंगाई साढ़े सात साल के निचले स्तर पर, ईंधन और खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में नरमी से मिली राहत

Wed, 14 Jun 2023 12:40 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 14 Jun 2023 12:40 PM IST
विज्ञापन
WPI inflation hits 3-year low of (-) 3.48 pc in May, as against (-) 0.92 pc in April: Govt data
महंगाई ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

खाने-पीने की वस्तुएं, ईंधन और विनिर्मित उत्पादों के दाम घटने से थोक महंगाई दर मई, 2023 में घटकर शून्य से 3.48% नीचे आ गई। यह इसका नवंबर, 2015 के बाद साढ़े सात साल का निचला स्तर है। उस समय थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई शून्य से 3.7% नीचे रही थी। इससे पहले खुदरा महंगाई दर में भी गिरावट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग व आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, थोक महंगाई अप्रैल, 2023 में -0.92 फीसदी रही थी। आंकड़ों के मुताबिक, मई में थोक खाद्य कीमतों में 1.59% की गिरावट आई, जबकि ईंधन और बिजली में 9.17% की गिरावट आई। मंत्रालय ने कहा, पिछले माह मुद्रास्फीति की दर में गिरावट मुख्य रूप से खनिज तेलों, बुनियादी धातुओं, खाद्य उत्पादों, वस्त्र, गैर-खाद्य वस्तुओं, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और रसायन और रासायनिक उत्पादों की कीमतों में नरमी के कारण आई है।
विज्ञापन


खाद्य महंगाई 1.51 फीसदी
पिछले महीने खाद्य पदार्थों की महंगाई दर घटकर 1.51 फीसदी रह गई। अप्रैल, 2023 में यह 3.54 फीसदी रही थी। जून 2020 में थोक महंगाई दर -1.81% दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed