फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Worlds richest man Elon Musk sold shares worth 8190 crore, sought opinion through Twitter poll

Elon Musk Decision: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने 8190 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, ट्विटर पोल के जरिए मांगी थी राय

Thu, 11 Nov 2021 09:55 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 11 Nov 2021 09:55 AM IST
सार

Elon Musk Decision: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला व स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने कंपनी में अपने 1.1 अरब डॉलर (करीब 8190 करोड़ रुपये) के शेयर बेच दिए हैं।

विज्ञापन
Worlds richest man Elon Musk sold shares worth 8190 crore, sought opinion through Twitter poll
Elon Musk

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला व स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने कंपनी में अपने 1.1 अरब डॉलर (करीब 8190 करोड़ रुपये) के शेयर बेच दिए हैं। गौरतलब है कि जब मस्क ने अपनी 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए ट्विटर पोल के जरिए लोगो की राय मांगी थी। उनके प्रस्ताव का सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर समर्थन किया।

विज्ञापन


मस्क के निर्णय के पक्ष में लोगों ने दी थी राय 
एलन मस्क के कराए गए ट्विटर पोल में उसने निर्णय का समर्थन करने वालों की संख्या ज्यादा रही। हां विकल्प को सबसे ज्यादा वोट दिए गए। करीब 35 लाख से ज्यादा वोटों में से करीब 58 फीसदी ने उन्हें स्टॉक बेचने के लिए कहा था। इसके बाद मस्क ने अपने 8190 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। 
विज्ञापन


दो दिन में हुआ 50 अरब डॉलर का नुकसान
एलन मस्क के नेटवर्थ में इस हफ्ते अब तक 50 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इसका कारण रहा लगातार दूसरे दिन टेस्ला इंक के शेयरों में गिरावट। यह ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडैक्स के इतिहास में दो दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। ब्लूमबर्ग ने बताया कि रेग्युलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, मस्क के शेयर केवल स्टॉक विकल्पों के जरिए संबंधित रिपोर्टिंग व्यक्ति के टैक्स विदडोल्डिंग दायित्वों को पूरा करने के लिए बेचे गए। इससे पहले जेफ बेजोस के 2019 में उनकी पत्नी मैकेंजी स्टाक से तलाक के बाद एक दिन में 36 अरब डॉलर की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


300 अरब डॉलर का आंकड़ा छू चुके हैं मस्क
एलन मस्क वर्तमान में दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी कुल संपत्ति 299 अरब डॉलर है। हाल ही में 300 अरब डॉलर का आंकड़ा पार करने वाले वे दुनिया के पहले शख्स बने थे। मस्क के बाद अभी भी दूसरे नंबर पर जेफ बेजोस हैं जिनकी कुल संपत्ति 201 अरब डॉलर है।


टेस्ला दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी 
एलन मस्क की टेस्ला दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में पिछले महीने की तुलना में 40 फीसदी से अधिक की तेजी आई थी। पिछले हफ्ते, टेस्ला के शेयर 1,229.91 डॉलर प्रति शेयर के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। इसके चलते यह एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक की बाजार हैसियल वाली दुनिया की सबसे मूल्यवान कार कार निर्माता कंपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed