फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Worldline report : 126 lakh crore transactions done through UPI, 54 Percent increase

वर्ल्डलाइन की रिपोर्ट : यूपीआई से हुए 126 लाख करोड़ के लेनदेन, 54 फीसदी इजाफा

Tue, 18 Apr 2023 06:13 AM IST
देव कश्यप कालीचरण, नई दिल्ली।
कालीचरण, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 18 Apr 2023 06:13 AM IST
सार

वर्ल्डलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी-दिसंबर, 2022 में यूपीआई, डेबिट-क्रेडिट कार्ड व प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स जैसे साधनों से कुल 149.5 लाख करोड़ के 87.92 अरब लेनदेन हुए। इसमें यूपीआई पर्सन-टु-मर्चेंट (पी2एम) और यूपीआई पर्सन-टु-पर्सन (पी2पी) पसंदीदा भुगतान माध्यम रहे।

विज्ञापन
Worldline report : 126 lakh crore transactions done through UPI, 54 Percent increase
UPI - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में डिजिटल भुगतान का चलन कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। इसमें यूपीआई की बड़ी भूमिका रही है। पिछले साल यानी 2022 में यूपीआई से 126 लाख करोड़ रुपये के 74 अरब लेनदेन हुए। सालाना आधार पर ये आंकड़े मूल्य के लिहाज से 54 फीसदी व संख्या के हिसाब से 70 फीसदी ज्यादा हैं।

विज्ञापन


वर्ल्डलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी-दिसंबर, 2022 में यूपीआई, डेबिट-क्रेडिट कार्ड व प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स जैसे साधनों से कुल 149.5 लाख करोड़ के 87.92 अरब लेनदेन हुए। इसमें यूपीआई पर्सन-टु-मर्चेंट (पी2एम) और यूपीआई पर्सन-टु-पर्सन (पी2पी) पसंदीदा भुगतान माध्यम रहे। यूपीआई पी2पी की हिस्सेदारी मूल्य और संख्या के लिहाज से सबसे ज्यादा क्रमश: 44 फीसदी एवं 66 फीसदी रही।
विज्ञापन


पीओएस मशीन से लेनदेन में यूपी, दिल्ली और पंजाब शीर्ष-10 में : देशभर में प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनों की संख्या दिसंबर, 2022 तक 37 फीसदी बढ़कर 75.5 लाख इकाई पहुंच गई। सबसे ज्यादा पीओएस लगाने वाले राज्यों के लिहाज से शीर्ष-10 में यूपी 5वें, दिल्ली 6वें और पंजाब 10वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल भुगतान में दिल्ली दूसरे स्थान पर
शहर                 संख्या                मूल्य
बंगलूरू             2.9                     65
दिल्ली              1.96                    50
मुंबई                1.87                   49.5
पुणे                  1.5                    32.8
चेन्नई               1.43                    35.5
(संख्या : करोड़ में, मूल्य : अरब रुपये में )

शीर्ष-5 बैंकों से सर्वाधिक भुगतान
एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक और आईसीआईसीआई बैंक।

शीर्ष-5 बैंकों को सबसे ज्यादा भुगतान
पेटीएम पेमेंट्स बैंक, यस बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक।

रिपोर्ट की अन्य खास बातें...

  • 1.02 अरब क्रेडिट-डेबिट कार्ड जारी हुए हैं दिसंबर, 2022 तक
  • 13.12 लाख करोड़ के 2.76 अरब लेनदेन हुए क्रेडिट कार्ड से
  • 7.4 लाख करोड़ रुपये के 3.64 अरब लेनदेन हुए डेबिट कार्ड से
  • मोबाइल वॉलेट से 2.25 लाख करोड़ रुपये के 5.87 अरब लेनदेन हुए
  • आधार आधारित भुगतान सेवा से 2022 में 2.63 अरब लेनदेन हुए, जिसका मूल्य 3.42 लाख करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed