फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   'World's interest in PM Modi's economic policies', Vaishnav said - discussion will be held in WEF

WEF: 'पीएम मोदी की आर्थिक नीतियों में दुनिया की रुचि', वैष्णव बोले- वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम में होगी चर्चा

Sun, 19 Jan 2025 09:16 AM IST
बशु जैन बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 19 Jan 2025 09:16 AM IST
सार

सोमवार से शुरू हो रही फोरम की बैठक में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारत के विकास की कहानी जैसे डिजिटल परिवर्तन के लेकर काफी रुचि है। दावोस में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम में प्रधानमंत्री की आर्थिक नीति, डिजिटल परिवर्तन को काफी पसंद किया जा रहा है।  
 

विज्ञापन
'World's interest in PM Modi's economic policies', Vaishnav said - discussion will be held in WEF
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीतियों को सराहा जा रहा है। दुनियाभर के देश इन नीतियों को अपनाना चाहते हैं। इसलिए दावोस में होने वाली वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम में इन्हीं नीतियों पर चर्चा होगी। सोमवार से शुरू हो रही फोरम की बैठक में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारत के विकास की कहानी जैसे डिजिटल परिवर्तन के लेकर काफी रुचि है। दावोस में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम में हमारी विचार प्रक्रिया, प्रधानमंत्री की आर्थिक नीति, डिजिटल परिवर्तन, भारत ने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत काम किए हैं और तकनीक को लोकतंत्रीकरण हुआ है उसे काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैठक में समावेशी विकास, सामाजिक, भौतिक, डिजिटल बुनियादी ढांचे में निवेश और प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण समेत तमाम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने समावेशी विकास पर बहुत अधिक ध्यान दिया है। इससे समाज के सबसे निचले तबके के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। यह लोग पिछले कई दशकों से विकास से वंचित रहे हैं। चाहे वह बैंक खाते हों, शौचालय उपलब्ध कराना हो, गैस कनेक्शन हों, नल जल कनेक्शन हों, गांवों में बुनियादी ढांचे का निर्माण हो, शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का निर्माण हो, यह ऐसी चीज है जिसे दुनिया समझना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, के राम मोहन नायडू, चिराग पासवान और जयंत चौधरी भी 20 से 24 जनवरी तक होने वाली वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम भी बैठक में भाग लेने पहुंच सकते हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी बैठक में भाग लेंगे। वहीं अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शपथ ग्रहण करने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बैठक में शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed