फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   World Bank: Despite global uncertainties, pace of Indian economy will remain the fastest in world

World Bank: अनिश्चितताओं के बावजूद दुनिया में सबसे तेज रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था की गति; विश्व बैंक का अनुमान

Wed, 11 Jun 2025 04:20 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 11 Jun 2025 04:20 AM IST
सार

विश्व बैंक ने अप्रैल में 2025-26 के लिए भारत के वृद्धि दर अनुमान को 6.7 फीसदी से घटाकर 6.3 फीसदी कर दिया था। विश्व बैंक की मंगलवार को जारी ताजा वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की वृद्धि 2024-25 में धीमी हो गई, जो औद्योगिक उत्पादन में आंशिक नरमी को दर्शाती है।

विज्ञापन
World Bank: Despite global uncertainties, pace of Indian economy will remain the fastest in world
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण निर्यात पर बने दबाव के बावजूद  भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। इसके साथ ही, विश्व बैंक ने 2025-26 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 6.3 फीसदी पर बरकरार रखा है। 

विज्ञापन


विश्व बैंक ने अप्रैल में 2025-26 के लिए भारत के वृद्धि दर अनुमान को 6.7 फीसदी से घटाकर 6.3 फीसदी कर दिया था। विश्व बैंक की मंगलवार को जारी ताजा वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की वृद्धि 2024-25 में धीमी हो गई, जो औद्योगिक उत्पादन में आंशिक नरमी को दर्शाती है। हालांकि, निर्माण और सेवा गतिविधियों में वृद्धि स्थिर रही। ग्रामीण क्षेत्रों में लचीली मांग से कृषि उत्पादन में सुधार हुआ है।
विज्ञापन


2008 के बाद सबसे धीमी रह सकती है वैश्विक वृद्धि
रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़े व्यापार तनाव और नीतिगत अनिश्चितता के चलते इस साल वैश्विक वृद्धि दर घटकर 2.3 फीसदी रह सकती है, जो 2008 के बाद से सबसे धीमी है। इस उथल-पुथल के कारण सभी क्षेत्रों और आय समूहों में करीब 70 फीसदी अर्थव्यवस्थाओं के लिए वृद्धि पूर्वानुमान में कटौती की गई है। चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2025 में 4.5 फीसदी रह सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed