फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Women's Day Special: Embrace Modern Investment, Switch to Gold SIPs This Women's Day

Women's Day Special: गहने हुए पुराने, अब गोल्ड एसआईपी के साथ थोड़ा-थोड़ा कर खरीदें सोना!

Mon, 03 Mar 2025 06:07 PM IST
द बोनस द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: द बोनस Updated Mon, 03 Mar 2025 06:07 PM IST
सार

Women's Day Special: अगर आप बड़ी मात्रा में सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो गोल्ड फंड में SIP का विकल्प चुन सकते हैं। गोल्ड फंड SIP आपको नियमित अंतराल पर छोटी राशि में गोल्ड फंड में निवेश करने की अनुमति देता है। सोने में निवेश पर भरोसा करने वाली आधी आबादी को निवेश से जुड़ी कौन सी रणनीति अपनानी चाहिए, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Women's Day Special: Embrace Modern Investment, Switch to Gold SIPs This Women's Day
गोल्ड एसआईपी - फोटो : the bonus

विस्तार

भारत में महिलाओं के लिए सोना क्या मायने रखता है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि देश में जितना सोना मौजूद है, उसमें से करीब 11 फीसद महिलाओं के पास है। करीब 52 फीसदी महिलाएं सोने को अपना पसंदीदा निवेश विकल्प मानती हैं क्योंकि यह एक सुरक्षित और भरोसेमंद संपत्ति है। पारंपरिक रूप से महिलाएं गहनों के रूप में सोने में निवेश करती रही हैं. लेकिन मौजूदा निवेश के रुझान देखें तो डिजिटल गोल्ड, ईटीएफ सहित कई निवेश विकल्पों में अब महिलाओं की रुचि तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन


एसआईपी से खरीदा जा रहा सोना
अगर आप बड़ी मात्रा में सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो गोल्ड फंड में SIP का विकल्प चुन सकते हैं। गोल्ड फंड SIP आपको नियमित अंतराल पर छोटी राशि में गोल्ड फंड में निवेश करने की अनुमति देता है। ये SIP साप्ताहिक, मासिक या तिमाही कुछ भी हो सकती है। अगर आपकी गोल्ड फंड SIP मासिक है तो आपका गोल्ड फंड इन्वेस्टमेंट मासिक किस्त की तिथि के अनुसार होगा।
विज्ञापन


गोल्ड फंड की खासियत
किसी अन्य म्यूचुअल फंड SIP की तरह, गोल्ड फंड के लिए डीमैट अकाउंट खोलने की आवश्यकता नहीं होती है। आप अपने पोर्टफोलियो में कितना गोल्ड चाहते हैं, इसके संबंध में अपने लक्ष्यों के आधार पर निवेश की अवधि भी चुन सकते हैं। इन्वेस्टर गोल्ड फंड में यूनिट खरीद सकते हैं और रिडीम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिजिकल से ज्यादा डिजिटल गोल्ड बेहतर
डिजिटल रूप से सोना खरीदना भौतिक रूप से सोना खरीदने का एक विकल्प है। कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन सोना खरीद सकता है, और उसके बराबर की राशि को बीमाकृत तिजोरी में भौतिक सोने के रूप में रख सकता है। डिजिटल सोना खरीदने की सबसे बड़ी खूबी है कि आप 100 रुपए का भी सोना ऑनलाइन खरीद सकते है जबकि दुकान पर जाकर आप अपनी जेब के हिसाब से सोना नहीं खरीद सकते।


डिजिटल गोल्ड खरीद रही महिलाएं
डिजिटल गोल्ड प्लेटफॉर्म्स के मुताबिक पहले की तुलना में महिलाएं अब ज्यादा डिजिटल सोना खरीद रही हैं। एक अनुमान के मुताबिक डिजिटल गोल्ड प्लेटफॉर्म्स के कुल यूजर्स में महिलाओं की भागीदारी करीब 35 से 40 फीसद है। ये बढ़ती भागीदारी इस बात की ओर इशारा करती है कि महिलाएं भी अब मॉडर्न इनवेस्टमेंट मेथड को तेजी से अपना रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed