कोरोना काल में महिलाओं ने दूध से बदली अपनी किस्मत, सालाना 88 लाख रुपये तक कमाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में एक ओर जहां आर्थिक गतिविधियों पर बुरा प्रभाव पड़ा है, वहीं इस दौरान दूध का कारोबार बड़े फायदे का सौदा रहा। गुजरात में दूध उत्पादक महिलाओं ने सालाना 88 लाख रुपये तक कमाई कर यह साबित किया। यानी गुजरात की महिलाओं ने हर माह चार से सात लाख रुपये की कमाई की।
अमूल डेयरी के चेयरमैन आरएस सोढ़ी ने 10 लखपति महिला उद्यमियों की एक सूची जारी की, जिससे यह जानकारी मिली। इन महिलाओं ने वित्त वर्ष 2019-20 में अमूल को दूध बेचकर लाखों रुपये कमाए हैं। इसमें सालभर में 52 से 88 लाख रुपये की कमाई करने वाली महिला किसानों को स्थान मिला है।
ये हैं टॉप-10 ग्रामीण महिला उद्यमी-
- चौधरी नवलबेन - इन्होंने 2019-20 में 2,21,595.6 किलोग्राम दूध बेचकर 87,95,900.67 रुपये की कमाई की।
- मालवी कनूबेन रावताभाई - इन्होंने 2,50,745.4 किलोग्राम दूध के जरिए 73,56,615.03 रुपये कमाए।
- छावड़ा हंसाबा हिम्मतसिंह - इन्होंने 2,68,767 किलोग्राम दूध एकत्रित कर 72,19,405.52 रुपये कमाए।
- लोह गंगाबेन गणेशभाई - इन्होंने 1,99,306 किलोग्राम दूध से 64,46,475.59 रुपये कमाए।
- रावबड़ी देविकाबेन - इन्होंने 1,79,632 किलोग्राम दूध से 62,20,212.56 रुपये कमाए।
- लीलाबेन राजपूत - इन्होंने 2,25,915.2 किलोग्राम दूध बेचकर 60,87,768.68 रुपये कमाए।
- बिसमिल्लाहबेन उमतिया - इन्होंने 1,95,909.6 किलोग्राम दूध से 58,10,178.85 रुपये की कमाई की।
- सजीबेन चौधरी - इन्होंने 1,96,862.6 किलोग्राम दूध बेचा और 56,63,765.68 रुपये की कमाई की।
- नफीसाबेन अगलोदिया - इन्होंने 1,95,698.7 किलोग्राम दूध से 53,66,916.64 रुपये कमाए।
- लीलाबेन धुलिया - इन्होंने 1,79,274.5 किलोग्राम दूध अमूल को बेचा और 52,02,396.82 रुपये कमाए।
पहला स्थान प्राप्त करने वाली उद्यमी चौधरी नवलबेन ने बताया कि उनका सपना डेयरी को सबसे ज्यादा दूध मुहैया कराने वाली किसान बनने का था, जो पूरा हो गया। उनके पास 90 भैंस और 60 गाय हैं। इनकी देखरेख के लिए 10 लोगों को रखा है। रोज 800 लीटर दूध डेयरी को जाता है। आगे उन्होंने बताया कि डेयरी द्वारा नई तकनीक और वित्तीय सहायता के लिए जो कदम उठाए जाते हैं, उससे मनोबल बढ़ता है।