Woman Hit Zomato Boy: जोमैटो डिलीवरी पार्टनर की इस बात पर महिला भड़की, चप्पल से करने लगी पिटाई
Woman Hit Zomato Boy: ट्विटर के डिलीवरी पार्टनर ने महिला से सिर्फ इतना कहा था कि सैंडविच का ऑर्डर किसी दूसरे का है, आप चाहें तो रिसिट से इसका मिलान कर लें पर महिला ने उसकी नहीं सुनी और उसकी पिटाई करने लगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोमैटो के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव की पिटाई करते हुए एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो क्लिप में महिला डिलीवरी एग्जीक्यूटिव की चप्पल से पिटाई करती दिख रही है।
यह वीडियो डीजे नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर की गई है। उस व्यक्ति ने दावा किया है कि जोमैटो डिलिवरी पार्टनर अपने ऑर्डर की डिलिवरी कर रहा था उसी दौरान वहां बगल में खड़े एक व्यक्ति ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला जोमैटो डिलिवरी पार्टनर से ऑर्डर लेती है और उसे अपनी सैंडल से पीटना शुरू कर देती है। ट्वीट में यह भी दावा किया गया है डिलीवरी ब्वॉय इस दौरान इस बात को लेकर काफी डरा हुआ था कि उसकी नौकरी चली जाएगी।
Hi @zomatocare @zomato, the delivery executive got assaulted while delivering my order (#4267443050). Some woman took the order from him and started hitting him with her footwear. He came to my place crying and terrified that he would lose his job. pic.twitter.com/8VQIaKVebz
विज्ञापन विज्ञापन— dj (@bogas04) August 15, 2022
ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को 16 अगस्त को शेयर किया है पर उसने यह नहीं बताया है कि यह कहां का वीडियो है या यह घटना कब की है? यूजर ने अपने ट्विटर थ्रेड में यह भी कहा है कि घटना की जानकारी मिलने पर उसने जोमैटो के कस्टमर केयर से संपर्क किया और उन्हें बताया कि मुझे ऑर्डर की कोई परवाह नहीं पर आपके डिलीवरी पार्टनर को कोई पीट रहा है, प्लीज उसकी मदद करें।
ट्विटर यूजर ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए यह भी लिखा है कि महिला ने जोमैटो डिलीवरी पार्टनर को क्यों पीटा, इसका कारण जानकर वह हैरान है। दरअसल ट्विटर के डिलीवरी पार्टनर ने महिला से सिर्फ इतना कहा था कि सैंडविच का ऑर्डर किसी दूसरे का है, आप चाहें तो रिसिट से इसका मिलान कर लें पर महिला ने उसकी नहीं सुनी और उसकी पिटाई करने लगी।
इस घटना का वीडियो वायरल होने पर जोमैटो ने भी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह इस मामले की जांच कर रहा है और वह अपने डिलीवरी पार्टनर से इस मसले पर संपर्क करेगा। जोमैटो ने यह बात ट्विटर पर कही है।