{"_id":"63527e3577f5f062596d0fc7","slug":"wire-company-s-ipo-coming-on-october-31-price-band-fixed-at-rs-197-to-207-rupees-per-share","type":"story","status":"publish","title_hn":"DCX Systems IPO: 31 अक्तूबर को आ रहा है इस कंपनी का आईपीओ, जानें क्या है प्राइस बैंड? कब तक कर सकेंगे निवेश?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
DCX Systems IPO: 31 अक्तूबर को आ रहा है इस कंपनी का आईपीओ, जानें क्या है प्राइस बैंड? कब तक कर सकेंगे निवेश?
Fri, 21 Oct 2022 05:31 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Fri, 21 Oct 2022 05:31 PM IST
सार
DCX Systems IPO: डीसीएक्स सिस्टम्स के आईपीओ का प्राइस बैंड 197-207 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी के मुताबिक निवेशक 31 अक्टूबर से इस इश्यू को सब्सक्राइब कर सकेंगे। निवेश के लिए 2 नवंबर तक यह इश्यू ओपन रहेगा।
विज्ञापन
Upcoming IPO 2022
- फोटो : Istock
विस्तार
अगर आप आईपीओ में निवेश करने के इच्छुक हैं तो अगले हफ्ते आपको मौका मिल सकता है। केबल और वायर बनाने वाली कंपनी डीसीएक्स सिस्टम्स का आईपीओ इसी महीने ओपन हो रहा है। यह आईपीओ 500 करोड़ रुपये का है।
विज्ञापन
31 अक्टूबर से दो नवंबर तक आईपीओ में कर सकेंगे निवेश
डीसीएक्स सिस्टम्स के आईपीओ का प्राइस बैंड 197-207 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी के मुताबिक निवेशक 31 अक्टूबर से इस इश्यू को सब्सक्राइब कर सकेंगे। निवेश के लिए 2 नवंबर तक यह इश्यू ओपन रहेगा। आईपीओ में 100 करोड़ रुपये की बिक्री की पेशकश (OFS) की जाएगी। इसमें इसके प्रवर्तक एनसीबीजी होल्डिंग्स इंक और वीएनजी टेक्नोलॉजी हिस्सा लेंगे। कंपनी आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग अपने कर्ज चुकाने, कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं को पूरा करने, पूंंजीगत व्यय और समान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए करेगी।
विज्ञापन