फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Windfall tax on domestic crude to ₹6,400, eliminates diesel export duty

Windfall Tax: घरेलू कच्चे तेल पर फिर लगेगा 6400 रुपये प्रति टन विंडफॉल टैक्स, 4 अप्रैल को ही किया गया था खत्म

Wed, 19 Apr 2023 02:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 19 Apr 2023 02:06 PM IST
सार

Windfall Tax: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड की नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, डीजल के निर्यात पर उपकर को हटा दिया गया है। इसे 0.5 रुपये प्रति लीटर की दर से शून्य कर दिया गया है। इस बीच, जेट ईंधन या विमानन टरबाइन ईंधन (ATF) के निर्यात पर अप्रत्याशित कर भी शून्य ही रखा गया है।

विज्ञापन
Windfall tax on domestic crude to ₹6,400, eliminates diesel export duty
कच्चा तेल - फोटो : pixabay

विस्तार

केंद्र ने घरेलू रिफाइनरियों और तेल उत्पादकों के लाभ पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स या अप्रत्याशित लाभ कर में संशोधन किया है। घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चा तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर 19 अप्रैल 2023 से बढ़ाकर फिर से 6,400 रुपये प्रति टन कर दिया है। बता दें कि बीते चार अप्रैल को सरकार ने विंडफॉल टैक्स को समाप्त कर शून्य कर दिया गया था। सरकार ने चार अप्रैल को देश में उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर को 3,500 रुपये प्रति टन से घटाकर शून्य कर दिया था। 

विज्ञापन


केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड की नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, डीजल के निर्यात पर उपकर को हटा दिया गया है। इसे 0.5 रुपये प्रति लीटर की दर से शून्य कर दिया गया है। इस बीच, जेट ईंधन या विमानन टरबाइन ईंधन (ATF) के निर्यात पर अप्रत्याशित कर भी शून्य ही रखा गया है। साथ ही, सरकार पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क भी शून्य कर दिया है। इसका मतलब है कि अप्रत्याशित कर केवल घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर पर ही लगेगा।
विज्ञापन


एक जुलाई, 2022 को केंद्र ने एटीएफ, पेट्रोल और डीजल पर निर्यात कर लगाने का फैसला किया था। इस दौरान घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर 23,230 रुपये प्रति टन के हिसाब से विंडफॉल टैक्स लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed