फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Will put BMC officers indulging in scams in jail, warns Aaditya; seeks Lokayukta probe into civic corruption

Shiv Sena UBT: 'सरकार बनी तो बीएमसी के घोटालेबाज अफसर जाएंगे जेल', जूनियर ठाकरे ने सरकार पर ऐसे साधा निशाना

Sat, 01 Jul 2023 07:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 01 Jul 2023 07:29 PM IST
सार

Shiv Sena UBT: पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि महानगर को लूटा जा रहा है क्योंकि एकनाथ शिंदे सरकार पिछले एक साल में केवल घोटालों में लिप्त रही है। शिंदे सरकार का गठन पिछले साल जून में हुआ था, जबकि बीएमसी चुनाव 2022 शुरुआत से ही पेंडिंग हैं।

विज्ञापन
Will put BMC officers indulging in scams in jail, warns Aaditya; seeks Lokayukta probe into civic corruption
आदित्य ठाकरे - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे में बीएमसी में रहे घोटालों पर निशाना साधा है। शनिवार को आदित्य ठाकरने ने कहा कि बृहन्न मुंबई महानगर पालिका में कई घोटाले हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी पार्टी महाराष्ट्र में सत्ता में आई तो गड़बड़ियों में शामिल निकाय के अधिकारियों को जेल भेजेगी। दक्षिण मुंबई में नगर निगम मुख्यालय के बाहर एक विरोध रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने नगर निगम की सड़कों के कंक्रीटीकरण कार्यों, बजरी खरीद, फर्नीचर और सैनिटरी पैड की खरीद में अनियमितताओं का आरोप लगाया।

विज्ञापन

पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे बोले- महानगर को लूटा जा रहा है

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि महानगर को लूटा जा रहा है क्योंकि एकनाथ शिंदे सरकार पिछले एक साल में केवल घोटालों में लिप्त रही है। शिंदे सरकार का गठन पिछले साल जून में हुआ था, जबकि बीएमसी चुनाव 2022 शुरुआत से ही पेंडिंग हैं। ठाकरे ने कहा कि वह महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात कर नगर निकाय में कथित अनियमितताओं की लोकायुक्त जांच की मांग करेंगे। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्तारूढ़ सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, "मुंबई में कोई काम नहीं हो रहा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed