फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   why layoffs in IT industry becoming new normal, know the real reason

IT Layoffs: ट्विटर, फेसबुक और अब अमेजन, इन कंपनियों काे लगी किसकी नजर? क्यों हो रही एक के बाद एक छंटनी?

Sat, 12 Nov 2022 07:29 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 12 Nov 2022 07:29 PM IST
सार

IT Layoffs: एक प्रोग्रामर या कोडर अपने जीवन का बेस्ट कोड एक ही बार लिख पाता है यही आईटी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी दिक्कत है। एक बार कोई कोड लिख लिया जाता है तो उसके बाद उसे लिखने वाला कर्मचारी तकनीकी तौर पर कंपनी के काम के नहीं रह जाते हैं।

विज्ञापन
why layoffs in IT industry becoming new normal, know the real reason
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

ट्विटर (Twitter) के बाद मेटा (Meta) और अब अमेजन (Amazon) जैसी बड़ी कंपनियों में छंटनी कॉरपोरेट जगत की सुर्खियां बनी हुई है। फेसबुक (Facebook) ने बीते बुधवार को अपने कार्यबल में करीब दस प्रतिशत कर्मचारियों को निकाल दिया है। कंपनी इसे खर्च घटाने की कवायद बता रही है और यह परिस्थिति विज्ञापन से होने वाली आमदनी में आई गिरावट के कारण है। सितंबर महीने में फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कर्मचारियों को कहा था कि सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी कर्मचारियों की छंटनी के जरिए अपने भविष्य की योजनाओं में बदलाव करने जा रही है। बता दें कि मेटा के पास इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप का भी स्वामित्व है। फेसबुक में करीब 87,000 कर्मचारी है, जिनमें से करीब 10 फीसदी को हटा दिया गया है। आइए जानते हैं आईटी इंडस्ट्री में एक के बाद हो रही छंटनियों का क्या है कारण? भविष्य में छंटनियों का दौर थमने वाला है या यह लंबे समय तक जारी रहने वाला है? 

विज्ञापन

मेटा से पहले मस्क ने ट्विटर के आधे कर्मचारियों को बाहर किया

why layoffs in IT industry becoming new normal, know the real reason
एलन मस्क की तैयारी। - फोटो : सोशल मीडिया

मेटा से कर्मचारियों को बाहर करने की खबर ट्विटर में बड़े पैमाने पर हुई छंटनी के बाद आई है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद कंपनी के लगभग आधे कर्मचारियों की विदाई हो गई है। उनमें से कुछ कर्मचारियों को कंपनी ने वापस आने के लिए कहा है। हालांकि, ट्विटर में कर्मचारियों को अचानक बाहर करने की तुलना में मेटा ने कर्मचारियों को पहले से ही सूचना देकर निकलने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक और ट्विटर ही नहीं पूरी आईटी इंडस्ट्री में जा रही हैं नौकरियां

why layoffs in IT industry becoming new normal, know the real reason
इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी

सोशल मीडिया कंपनियों में केवल ट्विटर और फेसबुक ही नहीं हैं जो अपने कार्यबल को कम करने पर काम कर रही है। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन ने भी हायरिंग की प्रक्रिया रोक दी है। कर्मचारियों को बाहर निकाल रही है। कंपनी से जुड़े कुछ कर्मचारियों ने सोशल मीडिया प्लेट्फॉर्म्स पर इसकी पुष्टि की है। अमेरिका स्थित एक और सोशल मीडिया कंपनी स्नैप जिसके पास 363 मिलियन डेली एक्टिव यूजर्स हैं, ने भी इसी वर्ष अगस्त में अपने 20 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया था। 

विज्ञापन

कंपनी की आगामी परियोजनाएं प्रभावित ना हों, इसलिए हो रही छंटनियां

why layoffs in IT industry becoming new normal, know the real reason
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

जैसे-जैसे सोशल मीडिया उपयोगकर्ता प्लेटफॉर्म पर बातचीत करने के तरीके को बदलते हैं, कंपनियां नई परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करके अपने उत्पादों में विविधता लाती हैं। कंपनियों की इस कवायद का लक्ष्य उपयोगकर्ताओं की संख्या में वृद्धि करने के साथ ऊर्जा और संसाधनों का तर्कसंगत इस्तेमाल होता है। इसी कड़ी में फेसबुक के मेटावर्स जैसे गतिशील और इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म की घोषणा की गई है। इसके वित्त पोषण के लिए कंपनी ने कर्मचारियों को बाहर करने तक का कड़ा फैसला भी लिया गया है।  

अच्छे प्रोग्रामिंग कोड्स के लिए ऊंची सैलरी पर कंपनियां करती हैं हायरिंग 

why layoffs in IT industry becoming new normal, know the real reason
Money Saving Tips in Hindi - फोटो : Istock

दुनिया में हर वर्ष टेक कंपनियां हजारों इंजीनियर्स को नौकरी पर रखते हैं। हर जो चीज जो हम इंटरनेट पर करते हैं और देखते हैं वह एक कोड से संभव हो पाता है। सोशल मीडिया कंपनियों को अपना कस्टमर बेस बढ़ाने के लिए हर समय अच्छे कोड्स की जरूरत होती है, और यही कारण है कि वे ऊंची सैलरी पर बाजार में उपलब्ध बेस्ट प्रोग्रामर्स और इंजीनियर्स को नौकरी पर रखते हैं। टेक इंडस्ट्री में ऊंची सैलरी के जॉब्स का यही रहस्य है।

एक बार कोई बेहतरीन कोड राइट करने के बाद ज्यादातर प्रोग्रामर्स नहीं दे पाते अपना बेस्ट

why layoffs in IT industry becoming new normal, know the real reason
ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया कंपनियों पर लगेगी लगाम। - फोटो : Social Media

पर इस सिक्के का एक नकारात्मक पहलू भी है। एक प्रोग्रामर या कोडर अपनी जीवन का बेस्ट कोड एक ही बार लिख पाता है यही आईटी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी दिक्कत है। एक बार कोई कोड लिख लिया जाता है तो उसके बाद उसे लिखने वाला तकनीकी रूप से कंपनी के लिए काम के नहीं रह जाते यानी गैरजरूरी हो जाता है। अंततः कंपनी को उन्हें बाहर करने का फैसला लेना पड़ता है। कुछ शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि न्यूरल नेटवर्क (ब्लॉकचेन व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकें) और प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण (Natural Language Processing) की मदद से भविष्य में कोडिंग प्रक्रिया से मानवों की जरूरत पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। ऐसे मशीनों जिन्हें मानव की तरह कार्य करने के लिए डिजाइन किया जाएगा, उनके आने के बाद कोडिंग के कार्यों में मनुष्यों की भूमिका बहुत कम हो जाएगी। 

कोरोना संकट और दुनिया में मंदी की आशंका के बीच आईटी कंपनियों का विज्ञापन राजस्व घटा 

why layoffs in IT industry becoming new normal, know the real reason
अमेरिका की बड़ी कंपनियां - फोटो : Agency (File Photo)

बीते कुछ महीनों में दुनिया भर की टेक कंपनियों को डिजिटल विज्ञापन राजस्व में भारी गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। कोविड -19 महामारी से उत्पन्न आर्थिक मंदी, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध और वैश्विक अस्थिरता के कारण विज्ञापनदाता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने व्यवसायों को बढ़ावा देने पर कम खर्च कर रहे हैं और प्रॉफिट को संरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। ट्विटर, मेटा, गूगल, ऐप्पल, स्नैप और माइक्रोसॉफ्ट जैसी सिलिकॉन वैली की दिग्गज कंपनियों ने इस वर्ष मुद्रास्फीति से प्रेरित लागत दबाव, आर्थिक अनिश्चितता और बाजार में गिरावट के कारण विज्ञापन बजट में भारी गिरावट दर्ज की है।

महामारी के दौरान लोग ऑनलाइन अधिक समय बिताते लगे पर कंपनियों के राजस्व में कमी 

why layoffs in IT industry becoming new normal, know the real reason
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में सब कुछ जानें - फोटो : Istock

कंपनियों के राजस्व में गिरावट उन उपयोगकर्ताओं के बदलते व्यवहार के विपरीत है जो अपनी स्क्रीन पर कोविड महामारी के बाद अधिक से अधिक समय ऑनलाइन स्क्रीन पर बिताते हैं,  कोविड ने लोगों को घरों की चहारदीवारी तक सीमित कर दिया। हालांकि, इस स्थिति का कंपनियों की बैलेंस शीट पर कोई फायदा नहीं दिखा। 

बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच फिलहाल जारी रहेगा छंटनी का यह दौर

why layoffs in IT industry becoming new normal, know the real reason
telecom companies - फोटो : istock

बाजार में जारी अनिश्चितता और मंदी की आशंकाओं के बीच आईटी कंपनियो में छंटनी की खबरें अभी आती रहेंगी इसमें कोई संदेह नहीं है, हालांकि हालांकि, फेसबुक के मेटावर्स जैसे नए उत्पादों के आकार लेने के बाद निश्चित तौर पर डिजिटल विज्ञापन के आंकड़ों में निश्चित तौर पर सुधार होगा और इससे छंटनियों पर विराम लगेगा ऐसा अनुमान है। जेपी मॉर्गन के विश्लेषकों ने 4 अक्टूबर को अपने ग्राहकों को लिखे एक नोट में कहा- कुल मिलाकर हमारा मानना है कि ऑनलाइन विज्ञापन का माहौल अस्थिर बना हुआ है, जिसमें हर हफ्ते उतार-चढ़ाव देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed