फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Wholesale inflation eases to 0.27 pc in January

WPI: थोक महंगाई दर जनवरी में कम होकर 0.27% पर पहुंची, खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी से मिली राहत

Wed, 14 Feb 2024 03:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 14 Feb 2024 03:03 PM IST
सार

WPI: खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी से थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति जनवरी में घटकर 0.27 प्रतिशत पर आ गई। दिसंबर 2023 में WPI मुद्रास्फीति 0.73 प्रतिशत थी। 

विज्ञापन
Wholesale inflation eases to 0.27 pc in January
थोक महंगाई दर - फोटो : amarujala.com

विस्तार

खाने-पीने की चीजों की कीमतों में नरमी से जनवरी में थोक महंगाई दर घटकर तीन माह के निचले स्तर 0.27% पर आ गई है। दिसंबर में 0.73% और नवंबर में 0.39% रही थी। जनवरी, 2023 में 4.73 फीसदी थी। यह अप्रैल से अक्तूबर तक नकारात्मक रही थी। कुछ उत्पादों के बढ़ते दाम ने थोक महंगाई को सकारात्मक स्तर पर ला दिया है।

विज्ञापन


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, थोक महंगाई अंतिम बार अक्तूबर में नकारात्मक-0.26% पर थी। उसके बाद से यह सकारात्मक हो गई। खाद्य महंगाई दर कम होकर जनवरी में 6.85% रही है। दिसंबर में 9.38% थी। पहनने वाले कपड़े और तंबाकू उत्पादों की कीमतों में भी जनवरी में गिरावट देखी गई थी। रिजर्व बैंक ने द्विमासिक मौद्रिक नीति में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) या खुदरा मुद्रास्फीति को 4 प्रतिशत पर लाने के उद्देश्य से ब्याज दरों को छठी बार स्थिर रखा था। खुदरा महंगाई अब भी 5% से ऊपर है।
विज्ञापन


खुदरा महंगाई दर में भी आई थी गिरावट
इससे पहले खुदरा महंगाई जनवरी 2024 में घटकर 5.1 फीसदी पर आ गई थी। यह इसका तीन महीने का निचला स्तर है। दिसंबर में 5.69 फीसदी रही थी। नवंबर में यह 5.55 फीसदी और अक्तूबर में 4.87 फीसदी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी कीमतों में गिरावट
उत्पाद जनवरी दिसंबर
खाद्य महंगाई  3.79% 5.39%
रोजाना के सामान 3.8% 5.7%
विनिर्माण उत्पाद  -1.13% -0.71%

आम इस्तेमाल की वस्तुओं पर एक नजर
 उत्पाद जनवरी दिसंबर
सब्जियां 19.71 26.3%
पेट्रोल 0.26% 1.09%
चावल 9.5% 10.5%
गेहूं -3.1% -0.4%
दाल 16.06% 19.6%
प्याज 29.1% 91.7%
फल 1.01% 4.58%
दूध 5.38% 6.95%
एलपीजी 0.41% 4.20%

इन उत्पादों ने बिगाड़ा बजट
थोक मुद्रास्फीति में आलू की महंगाई दर जनवरी में -8.40% रही जो दिसंबर में  -24.08 फीसदी थी। खनिज की महंगाई दर 5.79% से बढ़कर 7.61%, ईंधन-ऊर्जा की -2.41 फीसदी से -0.51% व टेक्सटाइल्स की दर -2.91 फीसदी से बढ़कर -2.26 फीसदी पर रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed