फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Who Is Vikas Malu, The Kuber Group Director Injured In Rolls-Royce Crash

Vikas Malu: रोल्स रॉयस हादसे में घायल विकास मालू कौन हैं? क्या है कारोबार, कितनी है नेट वर्थ, जानें सबकुछ

Mon, 28 Aug 2023 07:45 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 28 Aug 2023 07:45 PM IST
सार

Vikas Malu: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बीते मंगलवार को रोल्स रॉयस ने पेट्रोल टैंकर को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज मेदांता अस्पताल में डॉ आरके अग्रवाल की रेख-देख में चल रहा है।

विज्ञापन
Who Is Vikas Malu, The Kuber Group Director Injured In Rolls-Royce Crash
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर विकास मालू का एक्सीडेंट (बाएं), दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के साथ कारोबारी (दाएं)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बीते मंगलवार को रोल्स रॉयस ने पेट्रोल टैंकर को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज मेदांता अस्पताल में डॉ आरके अग्रवाल की रेख-देख में चल रहा है। हादसे में उनके साथ गाड़ी में सवार दिव्या नामक महिला भी घायल हो गईं थी। उनका उपचार भी उनके साथ वाले कमरे में चल रहा है। बीते शुक्रवार को नूंह पुलिस विकास मालू का बयान लेने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंची थी। लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी स्थिति ऐसी नहीं है कि वे अपना बयान दर्ज करा सकें। जिस कारण उनका बयान नहीं हो सका। बताया जा रहा है गाड़ी उनका ड्राइवर तस्बीर चला रहा था और उसकी स्पीड करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की।

विज्ञापन

कौन हैं विकास मालू, कितनी है उनकी नेटवर्थ?

विकास मालू वह कुबेर ग्रुप के मालिक हैं। इस समूह ने तंबाकू उत्पाद बेचकर अपना व्यवसाय शुरू किया था। ग्रुप ने शुरुआत में 'कुबेर खैनी' ब्रांड नाम से तंबाकू की बिक्री शुरू की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विकास मालू की अनुमानित कुल संपत्ति 500 करोड़ रुपये से अधिक है। हाल ही में विकास ने वर्धमान इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक के तौर पर काम करना शुरू किया था। विकास मालू एक चर्चित कारोबारी होने के अलावा सोशन मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की मौत के बाद भी उनका नाम सुर्खियों में आया था। बताया गया था कि जब सतीश कौशिक की मौत विकास मालू के फर्म हाउस पर ही होली मनाने के कुछ घंटों बाद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक थे विकास मालू के दोस्त

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक विकास मालू के दोस्त थे। कौशिक दिल्ली में उद्योगपति के फार्महाउस में होली पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन नौ मार्च को कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने के बाद एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। विकास मालू की दूसरी पत्नी ने उस पर कौशिक की मौत में भूमिका होने का आरोप लगाया था। हालांकि, मालू ने इन आरोपों से इनकार किया था

विज्ञापन

विकास मालू के पिता ने की थी कुबेर ग्रुप की शुरुआत

तंबाकू का करोबार करने वाले कुबेर ग्रुप की स्थापना वर्ष 1985 में विकास मालू के पिता मूलचंद मालू ने की थी। इस समूह के कुबेर खैनी नामक ब्रांड से ही करीब 16 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस आता है। कंपनी पान मसाला, माउथ फ्रेशनर और अगरबत्ती का भी कारोबार करती है। कंपनी का कुल टर्नओवर हजारों करोड़ में है।

कुबेर ग्रुप के 12 फर्मों का कामकाज देखते हैं विकास मालू

विकास मालू अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कुबेर ग्रुप में शामिल हुए। विकास मालू के फेसबुक (Facebook) पेज के अनुसार, उन्होंने मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। उसके बाद उन्होने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी. कॉम की डिग्री हासिल की। उन्होंने तंबाकू उत्पादन बाद FMCG, पैकेजिंग और लेमिनेशन, होलो ग्राफिक टेक्नोलॉजीज, पॉली फिल्म्स और रियल एस्टेट के क्षेत्रों में भी कारोबार का विस्तार किया। फिलहाल विकास कुबेर ग्रुप के 12 महत्वपूर्ण फर्मों का कामकाज देखते हैं। उनका कारोबार 50 से अधिक देशों में संचालित होता है। विकास मालू 45 व्यवसायों के एक पोर्टफोलियो का प्रबंधन देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed