फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   who is bernard arnault how he become wealthiest person of world know all about him

Bernard Arnault: कौन हैं बर्नार्ड अरनॉल्ट? जिन्होंने अमीरी में मस्क को भी कर दिया पीछे, जानें कैसे बने नंबर-1

Wed, 14 Dec 2022 06:49 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 14 Dec 2022 06:49 PM IST
सार

Bernard Arnault: फोर्ब्स के अनुसार अरनॉल्ट और उनके परिवार की नेट वर्थ दिसंबर 2022 में 188.6 बिलियन डॉलर है। उनकी कंपनी वाइन, शैम्पैन, स्प्रिट, फैशन व लेदर गुड्स, घड़ियों, ज्वेलरी, होटल, परफ्यूम और कॉस्मेटिक्स के कारोबार से जुड़ी है। दुनिया भर में उनके 5500 स्टोर्स हैं। 

विज्ञापन
who is bernard arnault how he become wealthiest person of world know all about him
बर्नार्ड अरनॉल्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

एलन मस्क को पछाड़कर कर फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में वह नंबर एक पर पहुंच गए हैं। आइए जानते हैं कौन हैं बर्नार्ड अरनॉल्ट और उन्होंने कैसे दुनिया के सबसे अमीर शख्स का खिताब हासिल कर लिया है? किन-किन क्षेत्रों में फैला है अरनॉल्ट का कारोबार?

विज्ञापन

who is bernard arnault how he become wealthiest person of world know all about him
फेमस ब्रांड लुई वुइटन के मालिक बर्नार्ड अर्नाट - फोटो : social media

# अरनॉल्ट ने एक इंजीनियर के रूप में की थी करियर की शुरुआत
 

लुई विटॉन मोएट हेनेसी (LVMH) दुनिया में लग्जरी उत्पादों के मामले में एक बड़ा नाम है। यह ब्रांड एलवीएमएच के नाम से मशहूर है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स बर्नार्ड अरनॉल्ट इसी कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ हैं। 5 मार्च 1949 को फ्रांस के रूबैक्स स्थित एक कारोबारी परिवार में पैदा हुए अरनॉल्ट ने अपने करियर की शुरुआत एक इंजीनियर के रूप में की थी। उन्होने इकोले पॉलिटेक्निक से पढ़ाई करने के बाद फेरेट सविनेल कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम शुरू किया था। अपने काम के दम पर 1978 में तमाम प्रमोशन हासिल करते हुए वे इस कंपनी के अध्यक्ष के पद पर पहुंचे। वे 1984 तक इस कंपनी के लिए काम करते रहे। उन्होंने इस दौरान फिइनांसियर अगाचे होल्डिंग कंपनी का खाका तैयार किया। उसके बाद फैशन की दुनिया में उनकी दिलचस्पी दिन-प्रतिदिन बढ़ती चली गई। थोड़े ही समय में उन्होंने एक लग्जरी ब्रांड को विकासित कर उसे एक मुनाफ कमाने वाला ग्रुप बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

who is bernard arnault how he become wealthiest person of world know all about him
बर्नार्ड अरनाॅल्ट - फोटो : Social Media

# वर्ष 1989 में लुइस विटॉन के मेज्योरिटी शेयरहोल्डर बने बर्नाड अरनॉल्ट
 

साल 1989 में बर्नार्ड अरनॉल्ट लुईस विटॉन के मेज्योरिटी शेयरहोल्डर बन गए। जिसके बाबत यह दुनिया का प्रमुख लग्जरी उत्पाद समूह बन गया। अरनॉल्ट 1989 से कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ हैं। वह उनकी पारिवारिक होल्डिंग कंपनी अरनॉल्अ एसई के निदेशक मंडल के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें ग्रेंड ऑफिसियर डे ला लेगियन डी होनूर और कमांडर डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस की मानद उपाधियों से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन

who is bernard arnault how he become wealthiest person of world know all about him
बर्नाल्ड अरनॉल्ट - फोटो : social media

# दो शादियों से पांच बच्चे, स्टोर्स के कर्मचारियों से करते हैं सीधा संवाद 

उन्होंने दो शादियां की है जिससे उन्हें पांच बच्चे हैं। बर्नार्ड के पांच से चार बच्चे फ्रेडरिक, डेलफिन, एंटोनी और एलेक्जेंडर लुईस विटॉन के साथ जुड़े हुए हैं। उनके बाद इस कारोबार को कौन संभालेगा यह अरनॉल्ट ही तय करेंगे, इसे लेकर कयास लगते रहते हैं। हाल ही में उनके दूसरे बेटे अंटोनी को उनकी होल्डिंग कंपनी किश्टियन डियेर से में अहम पद दिया गया है। फोर्ब्स के अनुसार अरनॉल्ट हर शनिवार को अपने 25 स्टोर्स का दौरा करते हैं। अपने स्टोर्स के कर्मचारियों के साथ खुद संवाद करते हैं। 

# दुनिया के सबसे अमीर शख्स बर्नाड अरनॉल्ट से जुड़ी अहम बातें

  • फोर्ब्स के अनुसार अरनॉल्ट और उनके परिवार की नेट वर्थ दिसंबर 2022 में 188.6 बिलियन डॉलर है। उनकी कंपनी वाइन, शैम्पैन, स्प्रिट, फैशन व लेदर गुड्स, घड़ियों, ज्वेलरी, होटल, परफ्यूम और कॉस्मेटिक्स के कारोबार से जुड़ी है। दुनिया भर में उनके 5500 स्टोर्स हैं। 
  • अरनॉल्ट की पहचान एक आर्ट कलेक्टर के रूप में भी रही है। इसी शौक के कारण उन्होंने वर्ष 2014 में पेरिस के बोइस डे बौऊलौंग में फाउंउेशन लुइस विटॉन की शुरुआत की। यह स्थान एक मौन्यूमेंटर निजी आर्ट म्यूजियम है जिसे फ्रेंक ग्रेहरी ने डिजाइन किया है। यहां अर्नाल्ट के कलेक्शन भी प्रदर्शित किए गए हैं। 
  • 73 साल के अरनॉल्ट लंबे समय दुनिया के अमीरों की लिस्ट में शामिल रहे हैं, पर वे सार्वजनिक तौर पर बहुत कम ही दिखते हैं। वे व्यक्तिगत तौर पर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं रहते हैं। 
  • इसी वर्ष एलवीएमएच ने अपने चीफ एग्जीक्यूटिव पद के लिए अधिकतम उम्र सीमा को बढ़ाकर 80 वर्ष कर दिया है। इसके बाद अरनॉल्ट के 80 वर्ष की आयु तक सीईओ बने रहने का रास्ता साफ हो गया है। यह भी तय हो गया है कि वे अभी पद नहीं छोड़ने वाले हैं। 
  • ब्लूमबर्ग वेल्थ इंडेक्स के अनुसार अरनॉल्ट की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा क्रिश्चियन डॉयोर में उनकी 97.5 फीसदी हिस्सेदारी से आती है। यह कंपनी एलवीएमएच में 41 फीसदी हिस्सेदारी रखती है। उनके परिवार के पास एलवीएमएच में छह प्रतिशत की अतिरिक्त हिस्सेदारी भी है।

who is bernard arnault how he become wealthiest person of world know all about him
बर्नार्ड अर्नाल्ट - फोटो : FACEBOOK: @lvmh
# ये हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर लोग
 
1 बर्नार्ड अरनॉल्ट फ्रांस 171 बिलियन डॉलर
2 एलन मस्क अमेरिका 164 बिलियन डॉलर
3 गौतम अदाणी भारत 125 बिलियन डॉलर
4 जेफ बेजोस अमेरिका 116 बिलियन डॉलर
5 बिल गेट्स अमेरिका 116 बिलियन डॉलर
6 वॉरेन बफेट अमेरिका 108 बिलियन डॉलर
7 लैरी एलिसन अमेरिका 92 बिलियन डॉलर
8 स्टीव बाल्मर अमेरिका 90 बिलियन डॉलर
9 मुकेश अंबानी भारत 89 बिलियन डॉलर
10 लैरी पेज अमेरिका 88 बिलियन डॉलर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed