फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Wheat prices reached a six month high annual consumption of 10.8 million tonnes in country

Wheat: छह महीने के उच्च स्तर पर पहुंचे गेहूं के दाम, 10.8 करोड़ टन देश में गेहूं की सालाना खपत

Wed, 09 Aug 2023 05:13 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 09 Aug 2023 05:13 AM IST
सार

खाद्य मंत्रालय के सचिव संजीव चोपड़ा ने पिछले हफ्ते कहा था कि सरकार गेहूं पर 40 फीसदी के आयात शुल्क को घटाने पर विचार कर रही है। साथ ही, मिलर्स व कारोबारियों के लिए भंडारण सीमा भी घटाई जा सकती है। 

विज्ञापन
Wheat prices reached a six month high annual consumption of 10.8 million tonnes in country
गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीमित आपूर्ति और त्योहारी सीजन से पहले मांग बढ़ने से घरेलू बाजार में गेहूं की कीमत छह माह के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। सरकार ने हाल में संकेत दिया था कि गेहूं की बढ़ती कीमत थामने के लिए आयात शुल्क खत्म किया जा सकता है। गेहूं की कीमत बढ़ने से खाद्य महंगाई बढ़ने की आशंका है। देश में सालाना 10.8 करोड़ टन गेहूं की खपत होती है।

विज्ञापन

दिल्ली के एक कारोबारी ने कहा कि गेहूं पैदा करने वाले सभी राज्यों में आपूर्ति करीब-करीब रुक गई है। आटा मिलों को भी बाजार से आपूर्ति मिलने में दिक्कत हो रही है। इंदौर में गेहूं के दाम मंगलवार को 1.5 फीसदी चढ़कर 25,446 रुपये प्रति टन पहुंच गए, जो 10 फरवरी के बाद सर्वाधिक है। चार माह में गेहूं के दाम 18 फीसदी बढ़े हैं। मुंबई के एक डीलर ने कहा कि त्योहारी मौसम में आपूर्ति बनाए रखने के लिए सरकार को गोदामों से खुले बाजार में भंडार भेजना चाहिए।

विज्ञापन

उधर, खाद्य मंत्रालय के सचिव संजीव चोपड़ा ने पिछले हफ्ते कहा था कि सरकार गेहूं पर 40 फीसदी के आयात शुल्क को घटाने पर विचार कर रही है। साथ ही, मिलर्स व कारोबारियों के लिए भंडारण सीमा भी घटाई जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्यात प्रतिबंध से घट सकती है धान बुआई
गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध से धान की बुआई पांच फीसदी घट सकती है। इस फैसले से कृषि आय घटेगी और उत्पादकों को अन्य फसल उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। एक प्रमुख किसान समूह ने कहा, निर्यात रोकने से कीमतें कई वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। भारतीय किसान संघ के महासचिव मोहिनी मोहन मिश्रा ने कहा, निर्यात पाबंदी की घोषणा मौजूदा बुआई सीजन के ठीक बीच में हुई। इससे किसानों में गलत संकेत गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed