{"_id":"6291bd40b68cc15b0358dc42","slug":"whatsapp-update-now-and-gets-512-member-groups-and-2gb-file-sharing-service-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"WhatsApp New Feture: व्हाट्सएप ने जारी किया कम्युनिटी फीचर, वॉयस कॉल में जुड़ सकेंगे 32 लोग, तुरंत करें अपडेट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
WhatsApp New Feture: व्हाट्सएप ने जारी किया कम्युनिटी फीचर, वॉयस कॉल में जुड़ सकेंगे 32 लोग, तुरंत करें अपडेट
Sat, 28 May 2022 11:44 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Sat, 28 May 2022 11:44 AM IST
सार
अभी तक हर व्हाट्सएप ग्रुप में सदस्यों की संख्या 256 तक सीमित थी, लेकिन अब नया अपडेट करते हुए इस संख्या को दोगुना कर दिया गया है। यानी इस लिमिट को बढ़ाकर अब 512 कर दिया गया है। इसके अलावा अब व्हाट्सएप पर 2 जीबी तक की फाइल आसानी से शेयर की जा सकेगी।
विज्ञापन
Whatsapp new features
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते कुछ महीनों की टेस्टिंग के बाद आखिरकार मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने यूजर्स के लिए कम्युनिटी फीचर रिलीज कर दिया है। यानी अब व्हाट्सएप ग्रुप पर सदस्यों की संख्या को 512 तक बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही नए अपडेट के बारे में कंपनी की ओर से कहा गया कि अब व्हाट्सएप पर ही 2 जीबी तक की फाइल को शेयर की जा सकेगी। इसका यूजर्स को बेसब्री से इंतजार था।
विज्ञापन
जकरबर्ग ने किया नए फीचर का एलान
मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक की तरह से ही व्हाट्सएप मैसेज के साथ भी इमोजी रिएक्शन देने की सुविधा का भी एलान किया है। मेटा की ओर से की गई घोषणा में व्हाट्सएप को लेकर जो घोषणाएं की गईं, उनके तहत अब एप पर वॉयस कॉल के दौरान 32 लोग एक साथ जुड़ सकेंगे। इसके अलावा एक अकाउंट को कई डिवाइस में चलाने की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
ग्रुप पर दोगुने सदस्य जोड़ सकेंगे
यहां बता दें कि अभी तक हर व्हाट्सएप ग्रुप में सदस्यों की संख्या 256 तक सीमित थी, लेकिन इब नया अपडेट करते हुए इस संख्या को दोगुना कर दिया गया है। यानी इस लिमिट को बढ़ाकर अब 512 कर दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी की ओर से बताया गया कि 2 जीबी की फाइल शेयरिंग सुविधा भी एंड-टू-एंड इन्क्रिप्टेड होगी और इतनी बड़ी फाइल भी आसानी से शेयर की जा सकेगी।
विज्ञापन
आईओएस-एंड्रॉयड वर्जन पर रोलआउट
गौरतलब है कि फिलहाल, नए फीचर आईओएस और एंड्रॉयड वर्जन के लिए रोलआउट किए गए हैं, लेकिन आने वाले सप्ताह में इसे अन्य वर्जन के लिए वैश्विक स्तर पर मुहैया करा दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि कम्युनिटी फीचर की मदद से कई सारे ग्रुप्स को एक साथ मैनेज करने में आसानी होगी।
इमोजी रिएक्शन का होगा ये लाभ
व्हाट्सएप इमोजी रिएक्शन सुविधा मिलने पर बड़ा फायदा यह होगा कि चैट में टेक्स्ट टाइप करने की जरूरत बहुत कम पड़ेगी। आपको बता दें कि नए फीचर का लाभ पाने के लिए आपको तत्काल अपना व्हाट्एप अपडेट करने की जरूरत है। ऑनलाइन मीटिंग्स के मद्देनजर व्हाट्सएप ने 2020 में 8 लोगों के साथ वीडियो कॉलिंग की सुविधा दी थी और अब कंपनी वॉयस कॉल पर 32 लोगों को एक साथ जोड़ने का फीचर रोलआउट किया है।