फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   West Bengal government denies Britannia exit, confirms company commitment

Britannia: पश्चिम बंगाल सरकार ने ब्रिटानिया के राज्य छोड़ने की खबरों को नकारा, कंपनी ने कही यह बात

Wed, 26 Jun 2024 02:55 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 26 Jun 2024 02:55 PM IST
सार

Britannia: राज्य सचिवालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में, मित्रा ने कहा कि उन्होंने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक वरुण बेरी से बात की है, जिन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि कंपनी पश्चिम बंगाल के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
West Bengal government denies Britannia exit, confirms company commitment
डॉ अमित मित्रा - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि प्रमुख एफएमसीजी ब्रांड ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड की राज्य से बाहर निकलने की कोई योजना नहीं है और कंपनी पश्चिम बंगाल के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रधान मुख्य सलाहकार डॉ. अमित मित्रा ने ब्रिटानिया के तारातला संयंत्र को बंद करने को लेकर राजनीतिक विवाद के बाद राज्य सरकार की ओर से यह बयान जारी किया। 

विज्ञापन


राज्य सचिवालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में, मित्रा ने कहा कि उन्होंने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक वरुण बेरी से बात की है, जिन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि कंपनी पश्चिम बंगाल के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन


डॉ अमित मित्रा ने मंगलवार को एएनआई से बात करते हुए कहा, "न केवल सोशल मीडिया पर बल्कि मुख्यधारा की मीडिया में भी झूठ बोला जा रहा है कि ब्रिटानिया राज्य से भाग रही है। ब्रिटानिया के प्रबंध निदेशक ने फोन किया और कहा कि वे पश्चिमी बंगाल के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। वे राज्य में 1,000-1,200 करोड़ रुपये के उत्पादों का उत्पादन कर रहे हैं, जो जारी रहेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, 24 जून को भाजपा के आईटी सेल के प्रभारी और पश्चिम बंगाल के सहप्रभारी अमित मालवीय ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के कारखाने के बंद होने के बारे में एक्स पर ट्वीट किया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बंगाल के पतन का प्रतीक है, बंगाल एक ऐसा क्षेत्र जो कभी अपने सांस्कृतिक और बौद्धिक योगदान के लिए मनाया जाता था।


उन्होंने कहा, "बंगाल पहले से ही तृणमूल कांग्रेस के जबरन वसूली और सिंडिकेट के कारण गंभीर बेरोजगारी के भंवर में फंसा हुआ है, अब कारखाने के बंद होने से लोगों को और भी गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू हो गई है। दुर्भाग्य से, बंगाल का भाग्य अब 'यूनियनबाजी' और 'तोलाबाजी' के दोहरे अभिशापों से घिरा हुआ है। अहम सवाल यह है कि बंगाल इस अभिशाप से कब मुक्त होगा?" अमित मालवीय ने ट्वीट को #AntiBengalMamata के साथ समाप्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed