फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   WEF: Under PM Modi’s leadership, India's ascent to a $4 trillion economy is fueled by a robust growth rate

WEF: 20 वर्षों में वैश्विक ऊर्जा मांग में 25% की वृद्धि भारत से आएगी, विकसित भारत पर पुरी ने किया ये दावा

Tue, 16 Jan 2024 05:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 16 Jan 2024 05:36 PM IST
सार

WEF: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी ऊर्जा खपत वैश्विक औसत से तीन गुना तेजी से बढ़ रही है और अगले 20 वर्षों में वैश्विक ऊर्जा मांग में 25% की वृद्धि भारत से आएगी क्योंकि हमारा देश एक विकसित भारत बनने की ओर बढ़ेगा।

विज्ञापन
WEF: Under PM Modi’s leadership, India's ascent to a $4 trillion economy is fueled by a robust growth rate
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच 2024 के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देश की अर्थव्यवस्था से जुड़े बड़े दावे किए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को 4,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में 7.2 से 7.3 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर का अहम योगदान रहेगा।

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी ऊर्जा खपत वैश्विक औसत से तीन गुना तेजी से बढ़ रही है और अगले 20 वर्षों में वैश्विक ऊर्जा मांग में 25% की वृद्धि भारत से आएगी क्योंकि हमारा देश एक विकसित भारत बनने की ओर बढ़ेगा। पुरी ने कहा कि 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यस्था बनने के लिए भारत को 2028 तक इंतजार नहीं करना होगा। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक से इतर स्थायी आर्थिक वृद्धि के लिए भारत के ऊर्जा बदलाव को गति देना विषय पर सीआईआई-ईवाई के सत्र को संबोधित करते हुए पुरी ने कहा, 2028 से काफी पहले भारत 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरी ने कहा, भारत सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। हमारी अर्थव्यवस्था जैसे-जैसे बढ़ रही है, ऊर्जा खपत भी बढ़ रही है। आर्थिक वृद्धि, ऊर्जा खपत व ऊर्जा स्रोतों में बदलाव के बीच सरकार गरीब तबके का ख्याल रखने को प्रतिबद्ध है। ऊर्जा बदलाव पर उन्होंने कहा कि 2030 के लिए सभी लक्ष्य पूरे कर लिए जाएंगे। हमारी हरित हाइड्रोजन नीति व्यापक तौर पर सफल होगी।

महंगाई से अभी राहत नहीं : गीता गोपीनाथन
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की उपप्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथन ने डब्ल्यूईएफ की वार्षिक बैठक में कहा कि दुनिया को इस साल भी महंगाई से राहत नहीं मिल पाएगी। दुनियाभर में ब्याज दरें आंशिक तौर पर ऊंची ही रहेंगी। वर्षांत तक वैश्विक अर्थव्यवस्था में स्थिरता बढ़ने से ब्याज दरें घट सकती हैं।

दुनिया भविष्य की महामारियों के लिए तैयार नहीं...
वैश्विक महामारी फंड में भारत के योगदान की तारीफ करते हुए गेट्स फाउंडेशन ने कहा कि दुनिया अभी भविष्य की महामारियों के लिए तैयार नहीं है। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के वैश्विक विकास कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. क्रिस्टोफर जे एलियास ने कहा, इसके लिए अभी बड़ी तैयारी करनी होगी।

भारत की संभावनाएं बेहतर 
डब्ल्यूईएफ के एक सत्र में आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि भारत की विकास संभावनाएं बहुत अच्छी हैं। बैंकिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार आया है। भारत व उसके व्यापक आर्थिक और वित्तीय क्षेत्र की स्थिरता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी भरोसा है।


दो भारतीय सम्मानित 
डब्ल्यूईएफ की बैठक में दो भारतीय उद्यमियों अजीता शाह व शुचिन बजाज को श्वाब फाउंडेशन सोशल इनोवेशन पुरस्कार से नवाजा गया। शाह सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्रंटियर मार्केट (इंडिया) की संस्थापक हैं, जबकि बजाज ने उजाला सिग्नस अस्पताल की स्थापना की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed