{"_id":"646c15db492883cc5f0bac17","slug":"wedding-season-increases-the-demand-for-vehicles-people-attraction-of-compact-suvs-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vehicles Demand: शादियों के सीजन ने बढ़ाई वाहनों की मांग, कॉम्पैक्ट एसयूवी का आकर्षण","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Vehicles Demand: शादियों के सीजन ने बढ़ाई वाहनों की मांग, कॉम्पैक्ट एसयूवी का आकर्षण
Tue, 23 May 2023 06:54 AM IST
देव कश्यप
कालीचरण, नई दिल्ली।
कालीचरण, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 23 May 2023 06:54 AM IST
सार
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने बताया, शादियों के सीजन में वाहनों की बिक्री हमेशा अच्छी रहती है। इस बार भी रुझान सकारात्मक दिख रहा है। कुल बिक्री में शादियों के सीजन की हिस्सेदारी 15-20 फीसदी रहती है।
विज्ञापन
कॉम्पैक्ट एसयूवी की बढ़ी मांग (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादियों के सीजन में देशभर के बाजारों में रौनक दिख रही है। जून, 2023 तक बाजार गुलजार रहेंगे। शादियों के इस सीजन में कारों और खासतौर से कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की मांग अधिक दिख रही है। आमतौर पर शादियों के दौरान गिफ्ट देने के लिए छोटी कारों की मांग रहती है।
विज्ञापन
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने बताया, शादियों के सीजन में वाहनों की बिक्री हमेशा अच्छी रहती है। इस बार भी रुझान सकारात्मक दिख रहा है। कुल बिक्री में शादियों के सीजन की हिस्सेदारी 15-20 फीसदी रहती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, पिछले कई महीनों से बिक्री में जारी गिरावट झेल रहे दोपहिया वाहनों के लिए शादियों का यह सीजन खास रहेगा क्योंकि गर्मियों में शादी-विवाह में कारों के मुकाबले दोपहिया की मांग अधिक रहती है।
विज्ञापन
मई और जून में बिक्री के आंकड़े बेहतर रहने की है उम्मीद: मारुति
मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने बताया, शादियों के सीजन से कारों की खुदरा बिक्री को हमेशा से समर्थन मिलता रहा है। खासकर उत्तर और मध्य भारत में। बेहतर मांग को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार मई और जून में कारों की बिक्री के बेहतर आंकड़े आएंगे। उन्होंने बताया, इस बार शादियों का सीजन इसलिए भी खास है क्योंकि खरीदारों में छोटी कारों के मुकाबले कॉम्पैक्ट एसयूवी का आकर्षण अधिक है।
सोना : छोटे आभूषणों पर जोर
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र मेहता ने बताया, इस बार शादियों के सीजन में छोटे आभूषणों की मांग अधिक है क्योंकि पिछले साल के मुकाबले कीमतें बढ़ी हुई हैं। केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया ने कहा कि पिछले साल की तेजी के बावजूद दो सप्ताह में सोने की कीमतों में करीब 2,500 रुपये की कमी आई है। इससे बाजारों में रौनक दिख रही है। इसके अलावा, 2000 के नोट वापस लेने की सरकार की घोषणा के बाद से सोने और चांदी खरीदने को लेकर ग्राहकों की पूछताछ बढ़ी है।
फर्नीचर, कपड़ों से लेकर फुटवियर बाजार में रौनक
रिटेलर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) के सीईओ कुमार राजगोपालन ने बताया, शादियों की खरीदारी को लेकर देशभर के खुदरा बाजारों में उत्साह दिख रहा है। कपड़े से लेकर फुटवियर, फर्नीचर और कपड़ों की मांग बेहतर दिख रही है। खुदरा बिक्री की जहां तक बात है तो अप्रैल, 2023 में पिछले साल के मुकाबले 6 फीसदी तेजी देखने को मिली थी। अभी जो रौनक दिख रही है, उसको देखते हुए मई व जून में भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है।