फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Walmart says that Flipkart and Phonepe monthly active users at all time high

सर्वकालिक ऊंचाई पर फ्लिपकार्ट, फोनपे के मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता: वॉलमार्ट

Wed, 18 Nov 2020 02:50 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 18 Nov 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
Walmart says that Flipkart and Phonepe monthly active users at all time high
Walmart - फोटो : pixabay

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी वॉलमार्ट के अनुसार, 31 अक्तूबर में समाप्त तिमाही के दौरान उसके अंतरराष्ट्रीय कारोबार की कुल बिक्री 1.3 फीसदी बढ़कर 29.6 अरब अमेरिकी डॉलर रही और इसमें फ्लिपकार्ट और फोनपे का जोरदार योगदान रहा। कंपनी ने बताया कि फ्लिपकार्ट और फोनपे के मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या 'सर्वकालिक ऊंचाई' पर है। 

विज्ञापन


2018 में हासिल की थी फ्लिपकार्ट में हिस्सेदारी 
अमेरिका स्थित वॉलमार्ट ने 2018 में भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में 16 अरब अमेरिकी डॉलर में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल की थी। एक बयान में वॉलमार्ट ने कहा कि उसके अंतरराष्ट्रीय कारोबार की कुल बिक्री 1.3 फीसदी बढ़कर 29.6 अरब डॉलर रही और विनिमय दरों में नकारात्मक असर के कारण उसकी कुल बिक्री पर करीब 1.1 अरब डॉलर का असर पड़ा। 
विज्ञापन


पांच फीसदी बढ़ी कुल बिक्री
कंपनी ने कहा, 'विनिमय दर के असर को छोड़ दें तो कुल बिक्री पांच फीसदी बढ़कर 30.6 अरब डॉलर रही, जिसकी अगुवाई फ्लिपकार्ट, कनाडा और वॉलमेक्स ने की। फ्लिपकार्ट ने रिकॉर्ड सक्रिय मासिक उपयोगकर्ताओं के चलते शुद्ध बिक्री में जोरदार वृद्धि दर्ज की।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में वॉलमार्ट के अध्यक्ष, सीईओ और निदेशक सी डगलस मैकमिलन ने भी भारतीय इकाइयों के मजबूत प्रदर्शन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि, 'भारत में फ्लिपकार्ट और फोनपे के तिमाही नतीजे मजबूत थे। इन मंचों के मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या सर्वकालिक उच्च स्तर पर है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed