फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   voter id aadhar card mandatory linking on cards, as election commission mulls proposal

पैन कार्ड की तरह वोटर आईडी भी लिंक कराना होगा आधार से जरूरी, चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारी

Thu, 13 Dec 2018 12:33 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
voter id aadhar card mandatory linking on cards, as election commission mulls proposal
- फोटो : अमर उजाला

अब आपको अपने वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक कराना होगा। यह वैसे ही होगा जैसे पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना जरूरी है। चुनाव आयोग जल्द ही इसके लिए कानून में बदलाव करने का प्रस्ताव सरकार को भेजने जा रही है। प्रस्ताव के संसद द्वारा पास हो जाने के बाद लोगों को अपने वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक कराना जरूरी हो जाएगा। 

विज्ञापन

38 करोड़ लोगों को वोटर आईडी आधार से लिंक

अभी तक चुनाव आयोग 38 करोड़ लोगों के वोटर आईडी कार्ड को आधार नंबर से लिंक कर चुका है। हालांकि 2015 में शुरू हुई इस कवायद पर चुनाव आयोग को कोर्ट के फैसले के बाद रोक लगानी पड़ी थी। देश भर में कुल 75 करोड़ लोगों के वोटर आईडी कार्ड बने हुए हैं। 

विज्ञापन

आयोग लेगा कानूनी सलाह

चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट के 26 सितंबर को दिए गए फैसले के बाद अब आयोग एक बार फिर से कानूनी सलाह लेने जा रहा है। आधार नंबर जारी करने वाली संस्था यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) से चुनाव आयोग ने राय मांगी थी, जिसके बाद यूआईडीएआई ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था। आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में 2017 में अर्जी दी थी, कि वो वोटर आईडी को आधार से लिंक करना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी वोटरों पर लगेगी लगाम

आधार से वोटर आईडी कार्ड के लिंक होने से फर्जी वोटरों पर लगाम लगेगी। देश भर में विभिन्न राजनीतिक पार्टियां ने भी अगस्त में हुई बैठक में आधार से वोटर आईडी कार्ड को लिंक करने पर सहमति जताई थी। 

आयोग दे सकता है इंटरनेट वोटिंग की सुविधा

आधार से वोटर आईडी कार्ड के लिंक होने के बाद नागरिकों को इंटरनेट वोटिंग की सुविधा भी मिल सकती है। इससे अनिवासी भारतीय भी आसानी से अपना वोट दे सकेंगे, जिसकी मांग काफी सालों से की जा रही है। आधार से किसी भी व्यक्ति के पते का भी आसानी से पता चल जाता है। इससे चुनाव आयोग को किसी भी व्यक्ति का पता वेरिफाई करने में आसानी हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed