फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Vizhinjam port got a big success, welcomed the world's largest container ship

Vizhinjam: विझिनजाम बंदरगाह को मिली बड़ी कामयाबी, दुनिया के सबसे बड़े कंटेनर जहाज का किया स्वागत

Mon, 09 Jun 2025 11:58 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 09 Jun 2025 11:58 AM IST
सार

केरल के विझिनजाम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह पर सोमवार को दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज एमएससी इरिना पहुंचा है। बंदरगाह को उद्धघाटन हाल ही में हुआ है। इस जहाज के पहुंचने को मिल का पत्थर माना जा रहा है। बंदरगाह समुद्री व्यापार में खुद को एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है। 

विज्ञापन
Vizhinjam port got a big success, welcomed the world's largest container ship
एमएससी - फोटो : PTI

विस्तार

दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज एमएससी इरिना सोमवार को केरल के तिरुवनंतमपुरम में विझिनजाम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह पर पहुंचा। विझिनजाम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह को अदाणी समूह ने बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2 मई को इसका उद्धघाटन किया। दुनिया के सबसे बड़े जहाज का आगमन नए बंदरगाह के लिए मील का पत्थर है। 

विज्ञापन

जहाज की बर्थिंग शुरू 

विझिनजाम बंदरगाह पर जहाज के लिए बर्थिंग प्रक्रिया शुरू हो गई। शिपिंग में बर्थिंग का मतलब है कि एक जहाज को बंदरगाह पर किसी खास जगह पर ले जाना, ताकि सामान उतारा या चढ़ाया जा सके।  एक बार बर्थ पर पहुंचने के बाद, जहाज को लंगर से सुरक्षित रूप से बांध दिया जाता है। 

विज्ञापन

एमएससी इरिना क्यों है खास?

इस जहाज को टीईयू ( 20 फुट इक्विवेलेंट यूनिट) क्षमता के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर पोत माना गया है। एमएससी इरिना की क्षमता 24,346 टीईयू है, जो इसे वैश्विक शिपिंग में एक बड़ा खिलाड़ी बनाती है। 399.9 मीटर की लंबाई और 61.3 मीटर की चौड़ाई के साथ, यह जहाज फीफा के फुटबॉल मैदान से लगभग चार गुना लंबा है। इसे खासतौर पर एशिया और यूरोप के बीच बड़ी मात्रा में कंटेनरों के परिवहन के लिए डिजाइन किया गया है। यह जहाज दक्षिण एशियाई बंदरगाह का दौरा करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विझिनजाम बंदरगाह ने हाल ही में दूसरे बड़े पोत जहाजों का स्वागत किया। इनमें एमएससी तुर्किये और एमएससी मिशेल कैपेलिनी सहित अन्य जहाज शामिल हैं। बंदरगाह समुद्री व्यापार में खुद को एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है।

राज्य के लिए ऐतिहासिक पल: मुख्यमंत्री विजयन

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एमएससी इरिना के आगमन को राज्य के लिए एतिहासिक पल बताया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि यह विझिनजाम बंदरगाह की रणनीतिक वैश्विक भूमिका को रेखांकित करता है और विकास के हमारे सामूहिक सपने को गति देता है। 

पहली बार किसी दक्षिण एशियाई देश के तट पर पहुंचा एमएससी: करण अदाणी

अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक करण अदाणी ने भी एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि एमएससी इरिना का विझिनजाम बंदरगाह पर स्वागत करते हुए हमें गर्व हो रहा है। यह जहाज दक्षिण एशियाई तटों पर पहली बार आया है, जो न केवल विझिनजाम के लिए बल्कि वैश्विक ट्रांसशिपमेंट में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में भारत के लिए एक मील का पत्थर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed