{"_id":"66a8bc02e5fbfa0a890bc99a","slug":"vistara-introduces-voluntary-retirement-scheme-for-ground-staff-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vistara: विस्तारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना लाई, उड़ान सेवा से अलग स्थायी कर्मचारियों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Vistara: विस्तारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना लाई, उड़ान सेवा से अलग स्थायी कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
Tue, 30 Jul 2024 03:40 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:40 PM IST
सार
Vistara: विस्तारा, टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच एक संयुक्त उद्यम है। इसमें स्थायी तथा अनुबंध सहित करीब 6,500 से अधिक कर्मचारी हैं। कंपनी अपनी उड़ान सेवाओं से इतर स्थायी कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना ला रही है।
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइन
- फोटो : x.com/@airvistara
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विस्तारा ने एअर इंडिया के साथ विलय से पहले उड़ान सेवा के इतर अन्य कार्यों से जुड़े कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के साथ-साथ स्वैच्छिक पृथक्करण योजनाओं की पेशकश की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विस्तारा, टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच एक संयुक्त उद्यम है। इसमें स्थायी तथा अनुबंध सहित करीब 6,500 से अधिक कर्मचारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि उड़ान सेवा के इतर अन्य कार्यों से जुड़े (नॉन-फ्लाइंग) स्थायी कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) और स्वैच्छिक पृथक्करण योजना (वीएसएस) की पेशकश की गई है। पात्र कर्मचारी 23 अगस्त तक इन योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
वीआरएस उन लोगों के लिए है जिन्होंने एयरलाइन में पांच साल की सेवा पूरी कर ली है, जबकि वीएसएस उन कर्मचारियों के लिए है जिन्होंने एयरलाइन में अभी पांच साल की सेवा पूरी नहीं की है। ये योजनाएं टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया द्वारा इस महीने की शुरुआत में पेश की गई योजनाओं के समान हैं।
विज्ञापन
ये योजनाएं पायलट, चालक दल के सदस्यों और अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए लाइसेंस रखने वालों पर लागू नहीं होंगी। विस्तारा की ओर से इन योजनाओं पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई। एयरलाइन ने 2015 में उड़ान भरना शुरू किया था।
सूत्रों ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि एअर इंडिया ने उड़ान सेवा के अलावा अन्य कार्यों से जुड़े कम से कम पांच साल तक की सेवा वाले स्थायी कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) पेश की है। पांच साल से कम समय से काम कर रहे कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक पृथक्करण योजना (वीएसएस) लाई गई है।