फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   vistara, go air to start monsoon sale from tuesday

विस्तारा, गो एयर की मंगलवार से मानसून सेल, सस्ते में कर सकेंगे हवाई सफर

Mon, 17 Jun 2019 09:36 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 17 Jun 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
vistara, go air to start monsoon sale from tuesday

देश की दो प्रमुख हवाई कंपनियां मंगलवार से अपनी मानसून सेल को शुरू करने जा रही हैं। जहां विस्तारा की सेल 48 घंटे की होगी, वहीं गो एयर छह दिन तक अपनी सेल को जारी रखेगा। सबसे पहले बात करते हैं गो एयर के प्लान की....

विज्ञापन

1769 रुपये शुरुआती किराया

गो एयर की सेल 18 जून से शुरू होकर के 23 जून तक चलेगी। यात्री इन बुक हुई टिकटों पर एक जुलाई से लेकर के 30 सितंबर तक यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए शुरुआती किराया 1769 रुपये से शुरू होगा।  वेबसाइट या एप के जरिए टिकट बुक करने वालों को प्रोमोकोड के साथ 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी। दिल्ली से लखनऊ, रांची, पटना, कोलकाता, बंगलूरू, गुवाहाटी, गोवा और बागडोगरा के टिकट बुकिंग की सकती है।

विज्ञापन

विस्तारा का यह है ऑफर

विस्तारा का शुरुआती किराया 1299 रुपये है। इसकी सेल केवल 48 घंटे के लिए होगी, जो कि 18 जून को रात्रि 00:01 बजे से शुरू होकर के 19 जून को रात्रि 23:59 पर खत्म हो जाएगी। यात्री तीन जुलाई से लेकर के 26 सितंबर तक यात्रा कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार से शुरू होंगी 62 नई उड़ानें

18 जून से विस्तारा 62 नई उड़ानें शुरू करने जा रही है। अब कुल 10 शहरों को मुंबई से जोड़ा जाएगा, जिनमें अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई और वाराणसी शामिल हैं। इससे पहले विस्तारा की उड़ानें अमृतसर, बंगलूरू, दिल्ली, गोवा, हैदराबाद और कोलकाता जाती हैं। इसके अलावा दिल्ली से भी इन नए शहरों को जोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed