{"_id":"660d4e22b3af03a174097638","slug":"vistara-cancels-26-flights-holds-meeting-with-pilots-to-address-issues-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vistara: कम नहीं हो रही विस्तारा एयरलाइंस की मुश्किलें, 25 उड़ानें रद्द; समाधान के लिए पदाधिकारियों ने की बैठक","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Vistara: कम नहीं हो रही विस्तारा एयरलाइंस की मुश्किलें, 25 उड़ानें रद्द; समाधान के लिए पदाधिकारियों ने की बैठक
Wed, 03 Apr 2024 06:14 PM IST
आदर्श शर्मा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 03 Apr 2024 06:14 PM IST
सार
बीते कुछ दिनों से पायलट्स की कमी का असर विस्तारा एयरलाइंस पर दिखाई दे रहा है, जिसके कारण 26 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। हालांकि आज शीर्ष पदाधिकारियों और पायलटों के बीच बैठक हुई।
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइंस (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते कुछ दिनों से पायलट्स की कमी का असर विस्तारा एयरलाइंस पर दिखाई दे रहा है। विस्तारा ने पायलट्स की कमी के चलते बुधवार को 26 उड़ानें रद्द की हैं। हालांकि एयरलाइंस कंपनी के शीर्ष पदाधिकारियों ने पायलट्स के साथ आज बैठक की, जहां नए अनुबंधों और रोस्टरिंग के मुद्दे पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में विस्तारा एयरलाइंस द्वारा 100 से अधिक उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। डीजीसीए ने उड़ाने के रद्द और देरी पर एक दैनिक रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
शीर्ष अधिकारियों ने पायलटों के साथ की बैठक
सीईओ विनोद कन्नन समेत विस्तारा के शीर्ष अधिकारियों ने पायलट्स के साथ उनकी समस्याओं पर एक चर्चा करने के लिए एक ऑनलाइन बैठक की। इस दौरान मानव संसाधन समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। हालांकि पायलट्स के साथ बैठक पर विस्तारा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। सूत्रों की मानें तो एयरलाइंस लगातार उड़ाने रद्द करने की संख्या में कमी लाने की कोशिश कर रही है।
जल्द से जल्द मुद्दे को सुलझाने पर जोर
रोस्टरिंग और काम के घंटों में बढ़ोतरी से संबंधित मुद्दों पर एयरलाइन पदाधिकारियों ने पायलटों को आश्वासन दिया है कि उन्हें मई तक सुलझा लिया जाएगा। यह भी दावा किया कि वर्तमान स्थिति मुख्य रूप से पायलट्स के उपलब्ध पूल के अधिक उपयोग के कारण है। गौरतलब है कि विस्तारा, जो एयर इंडिया के साथ विलय की प्रक्रिया में हैं, के पास लगभग 1000 पायलट हैं, जिनमें से लगभग 200 प्रशिक्षण के कई चरणों में है। 31 मार्च से शुरू हुए ग्रीष्मकालीन शेड्यूल में एयरलाइंस को प्रतिदिन 300 से अधिक उड़ानें संचालित करनी हैं।
विज्ञापन
पायलट की कमी के चलते आई दिक्कत- विस्तारा
बीते दो दिन पहले विस्तारा एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा था कि पिछले कुछ दिनों में पायलटों की कमी समेत कई कारणों से एयरलाइंस को बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और देरी हुई थी। हालांकि विस्तारा एयरलाइंस ने यात्रियों को हो रही दिक्कतों के लिए माफी मांगी थी, लेकिन उड़ान रद्द होने की संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी थी।