फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   vistara airlines launches valentine day offer, fly at the lowest fare on some sectors

विस्तारा ने दिया Valentine गिफ्ट, 899 में करें हवाई सफर

Tue, 14 Feb 2017 12:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Feb 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
vistara airlines launches valentine day offer, fly at the lowest fare on some sectors
लो बजट एयरलाइंस कैरियर विस्तारा एयरलाइंस ने वैलेटाइंन डे पर एक नया ऑफर लांच किया है , जिसके तहत 899 रुपये में हवाई सफर का आनंद लिया जा सकेगा। कंपनी ने कहा है कि इस स्कीम के तहत पांच दिन (13-17 फरवरी) के बीच पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर टिकट बुक कराई जा सकती है। लोग 28 फरवरी से लेकर के 20 सितंबर तक इन बुक हुई टिकट पर यात्रा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


वन वे फेयर 899 रुपये से शुरू

ऑफर के तहत वन वे फेयर 899 रुपये से शुरू होगा और अधिकतम किराया 5999 रुपये है। इसमें सभी प्रकार के टैक्स और एयरपोर्ट शुल्क शामिल होंगे। इकॉनमी क्लास में एक तरफ की यात्रा का न्यूनतम किराया 899 रुपये है जो गुवाहाटी-बागडोगरा मार्ग पर वैलिड होगा। अधिकतम किराया दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर सेक्टर पर लगेगा। 
विज्ञापन

इन सेक्टर्स पर ये होगा किराया

vistara airlines launches valentine day offer, fly at the lowest fare on some sectors

ऑफर के तहत विभिन्न सेक्टर्स के लिए कंपनी ने इकनॉमी क्लास के लिए जो किराया घोषित किया है उसमें गोवा-मुंबई पर 1,449 रुपये, दिल्ली-अमृतसर पर 1,549 रुपये, दिल्ली-अहमदाबाद पर 1,899 रुपये, दिल्ली-पुणे पर 2,399 रुपये, दिल्ली-कोलकाता मार्ग पर 2,699 रुपये, दिल्ली-बागडोगरा पर 2,999 रुपये, दिल्ली-गोवा पर 3,299 रुपये, दिल्ली-लेह मार्ग पर 4,999 रुपये है। 

कंपनी ने कहा है कि बिजनेस और प्रीमियम क्लास में सफर करने वालों को 60 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके साथ ही कंपनी क्लब विस्तारा के सदस्यों को 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed