फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   VG Siddhartha death: Rs 2700 crore gap revealed in Coffee Day books in probe report

कॉफी डे की बैलेंस शीट में 2693 करोड़ रुपये का अंतर, जांच में सामने आई जानकारी

Fri, 24 Jul 2020 08:42 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 24 Jul 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
VG Siddhartha death: Rs 2700 crore gap revealed in Coffee Day books in probe report
वीजी सिद्धार्थ (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

प्रसिद्ध कॉफी चेन सीसीडी (कैफे कॉफी डे) के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ की मौत के करीब एक साल बाद उनके द्वारा छोड़े गए पत्र और कॉफी डे के खातों की जांच में एंटरप्राइजेज की बैलेंस सीट में 2,693 करोड़ रुपये का अंतर सामने आया है। जांच रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि मैसूर अमाल्गमेटेड कॉफी एस्टेट्स लिमिटेड (MACEL) का 31 जुलाई 2019 तक कॉफी डे एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनियों पर 3,535 करोड़ रुपये बकाया है। बता दें कि MACEL एक निजी कॉफी ट्रेडिंग फर्म है, जो सिद्धार्थ और उनके पिता के स्वामित्व में थी। 

विज्ञापन


हालांकि, कंपनी के समेकित अंकेक्षित वित्तीय विवरण (Consolidated Audited Financial Statement) के अनुसार, MACEL का 31 मार्च 2019 तक सहायक कंपनियों पर केवल 842 करोड़ रुपये का बकाया है। ऐसे में 2,693 करोड़ रुपये का अंतर सामने आया है। सीसीडी के बोर्ड के अनुसार MACEL का सीसीडी की सहायक कंपनियों के साथ निरंतर व्यापारिक संबंध था, जहां इन सहायक कंपनियों द्वारा अग्रिम भुगतान किया गया था। ज्ञात हो कि कॉफी डे में 49 सहायक हैं। रिपोर्ट में संभावना जताई गई है कि इस 2,693 करोड़ रुपये की राशि को हो सकता है कि सिद्धार्थ ने इस्तेमाल किया हो।

विज्ञापन

सीबीआई के पूर्व उपमहानिरीक्षक कर रहे हैं जांच

बता दें कि 30 अगस्त, 2019 को, सीसीडी के बोर्ड ने सीबीआई के पूर्व उप महानिरीक्षक अशोक कुमार मल्होत्रा को सिद्धार्थ द्वारा पत्र में दिए गए बयानों की परिस्थितियों की जांच करने और सीसीडी और उसकी सहायक कंपनियों के खातों की पुस्तकों की जांच करने के लिए नियुक्त किया था। रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ ने संभवत: इस राशि का इस्तेमाल निजी इक्विटी निवेशकों को वापस करने के लिए, ऋण चुकाने के लिए या अन्य निजी निवेशों के लिए किया हो। लेकिन, यह जांच के दायरे से बाहर था और इसीलिए इस राशि का हिसाब नहीं दिया जा सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल से जून के बीच सीसीडी ने बंद किए 280 रेस्टोरेंट

सीसीडी ने आमदनी और खर्च की संभावनाओं का हिसाब लगाते हुए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 280 रेस्टोरेंट बंद किए हैं। इससे उसके रेस्टोरेंट घट कर 30 जून 2020 को 1,480 रह गए थे। कैफे कॉफी डे ब्रांड का स्वामित्व कॉफी डे ग्लोबल के पास है, जो कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (सीडीईएल) की सहायक कंपनी है। कंपनी ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि उसके कैफे की औसत दैनिक ब्रिकी भी अप्रैल-जून तिमाही के दौरान घटकर 15,445 रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 15,739 रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed