फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Vande Bharat Express trains running at average speed of 83 kmph: RTI reply

Vande Bharat Speed: वंदे भारत औसतन  83 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही, RTI के तहत मिला जवाब

Mon, 17 Apr 2023 07:31 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 17 Apr 2023 07:31 PM IST
सार

Vande Bharat Speed: मध्य प्रदेश के चंद्र शेखर गौड़ की ओर से दायर आरटीआई में कहा गया है कि सेमी हाई स्पीड ट्रेन की औसत गति 2021-22 में 84.48 किमी प्रति घंटे और 2022-23 में 81.38 किमी प्रति घंटे थी। वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की ओर से संचालित एक इलेक्ट्रिक मल्टीपल-यूनिट ट्रेन है।

विज्ञापन
Vande Bharat Express trains running at average speed of 83 kmph: RTI reply
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस खराब ट्रैक स्थितियों के कारण पिछले दो वर्षों में लगभग 83 किमी प्रति घंटे की औसत गति से चल रही है, जबकि वाणिज्यिक सेवाओं के लिए इसकी अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटा है।

विज्ञापन


इस अवधि के दौरान, एक मार्ग पर इस ट्रेन ने 95 किमी प्रति घंटे की औसत गति को छुआ। अधिकारियों ने बताया कि 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से चलने के लिए बनी इस ट्रेन की वाणिज्यिक सेवाओं के लिए 130 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति तय की गई है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के चंद्र शेखर गौड़ की ओर से दायर आरटीआई में कहा गया है कि सेमी हाई स्पीड ट्रेन की औसत गति 2021-22 में 84.48 किमी प्रति घंटे और 2022-23 में 81.38 किमी प्रति घंटे थी। वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की ओर से संचालित एक इलेक्ट्रिक मल्टीपल-यूनिट ट्रेन है। इसे रिसर्च डिजाइन्स एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से डिजान और चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में बनाया गया है। अधिकारियों के अनुसार कि ऐसी ट्रेनों की गति ट्रैक की स्थिति पर निर्भर करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed