फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   USIBC Chairman praised Budget 2024 called target of installing solar panels on 10 million rooftops surprising

USIBC: अध्यक्ष ने की बजट-2024 की तारीफ, 10 मिलियन छतों पर सोलर पैनल लगाने के लक्ष्य को कहा- आश्चर्यनक

Fri, 02 Feb 2024 05:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 02 Feb 2024 05:57 AM IST
सार

एक साक्षात्कार में केशप ने कहा कि आज दो लोकतंत्र पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। केशप ने भारत में पेश बजट की तारीफ की। साथ ही उन्होंने 10 मिलियन छतों पर सौर पैनल स्थापित करने वाले महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर प्रसन्नता जाहिर की। 10 मिलियन छतों पर सोलर पैनल बिजली जनरेटर का लक्ष्य बहुत शानदार है।

विज्ञापन
USIBC Chairman praised Budget 2024 called target of installing solar panels on 10 million rooftops surprising
USIBC के नए अध्यक्ष अतुल केशप। - फोटो : ANI

विस्तार

भारत को बेहद अनिश्चित दुनिया में स्थिरता के स्तंभ के रूप में देखा जा रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत पूरे पृथ्वी को नौकरियां दे रहे हैं। यह कहना है कि यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) के अध्यक्ष अतुल केशप का। यूएसआईबीसी अध्यक्ष ने भारत में पेश हुए बजट की तारीफ करते हुए भारत के बढ़ते कद पर जोर दिया।

विज्ञापन

10 वर्षों में भारत का अच्छा प्रदर्शन
एक साक्षात्कार में केशप ने कहा कि आज दो लोकतंत्र पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। केशप ने भारत में पेश बजट की तारीफ की। साथ ही उन्होंने 10 मिलियन छतों पर सौर पैनल स्थापित करने वाले महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर प्रसन्नता जाहिर की। 10 मिलियन छतों पर सोलर पैनल बिजली जनरेटर का लक्ष्य बहुत शानदार है। यह असल में आश्चर्यजनक है। भारत ने पिछले 10 वर्षों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। जल जीवन मिशन भी सरकार की अच्छी पहल है। मुझे याद है कि जब मैं छोटा था तो पाइप से पानी पीना मेरा सपना हुआ करता था।

विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवा पर सरकार का ध्यान, नागरिकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव
केशप ने स्वास्थ्य सेवा के लिए सरकार पर बढ़ते धन आवंटन की भी सराहना किया। उन्होंने कहा कि सरकार के फैसलों के कारण नागरिकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। आपातकाल में अस्पताल में भर्ती के लिए धन की उपलब्धता भी शामिल है। 800 मिलियन लोग आधार कार्ड और डिजिटल बैकिंग के माध्यम से खाद्य सब्सिडी प्राप्त कर रहे हैं। केशप ने बजट को आत्मविश्वासपूर्ण और विकास समर्थक बताया है। उन्होंने कहा कि भारत का बजट आर्थिक वृद्धि को ध्यान में रखकर बनाया गया है। केशप ने बजट के तकनीकी पहलुओं पर भी जोर दिया। केशप ने कहा कि विदेशी निवेश के लिए निवेशकों का आश्वासन बढ़ाया गया है। जीएसटी सुव्यवस्थित राष्ट्रीय बाजार बनाने में एक बड़ा नवाचार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed