{"_id":"688c6ed8c0442d1f4707f079","slug":"us-tariff-is-a-temporary-setback-for-india-it-may-provide-an-opportunity-to-expand-trade-in-new-markets-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Tariffs: 25 फीसदी अमेरिकी टैरिफ भारत के लिए अस्थायी झटका, नए बाजारों में कारोबार बढ़ाने का मिल सकता है मौका","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
US Tariffs: 25 फीसदी अमेरिकी टैरिफ भारत के लिए अस्थायी झटका, नए बाजारों में कारोबार बढ़ाने का मिल सकता है मौका
Fri, 01 Aug 2025 01:08 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:08 PM IST
सार
सॉस्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक बीवी मेहता का मानना है कि अमेरिका द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाना, देश के लिए अस्थाई झटका है। यह भारत को नए बाजारों को तलाशने के अवसर देगा।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ
- फोटो : रॉयटर्स/एएनआई
विस्तार
अमेरिका की ओर से 25 प्रतिशत टैरिफ भारतीय निर्यात के लिए एक अस्थाई झटका है। इससे भारत ने बाजारों का लाभ उठा सकता है। सॉस्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक बीवी मेहता ने यह टिप्पणी की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: PMI: विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर जुलाई में 16 महीने के हाई पर, उत्पादन और बिक्री में वृद्धि बना कारण
विज्ञापन
भारत के लिए नए बाजारों के अवसर खुले
उन्होंने कहा कि टैरिफ उपाय को बड़े संदर्भ में देखा जाना चाहिए। हमारे प्रतिस्पर्धी देशों पर भी इसी तरह के या उससे भी अधिक टैरिफ लगाए गए हैं। दीर्घावधि में, ऐसे उपायों से अक्सर वैश्विक व्यापार में पुनर्गठन होता है। इससे भारतीय उत्पादकों के लिए नए बाजार अवसर खुल सकते हैं।
विज्ञापन
भारत दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक
मेहता ने इस बात पर जोर दिया कि भारत का बढ़ता घरेलू बाजार बाहरी व्यापार व्यवधानों के खिलाफ एक बफर के रूप में काम कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक के रूप में उभर रहा है। हमारे पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने से बाहरी झटकों को झेलने और अस्थिर निर्यात बाजारों पर अत्यधिक निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है।
कृषि क्षेत्र पर दिया जोर
उन्होंने वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारतीय कृषि क्षेत्र की के महत्व के ऊपर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सबसे बढ़कर, हमें अपने कृषि क्षेत्र की सुरक्षा और संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग रहना चाहिए। यह केवल एक आर्थिक स्तंभ नहीं, बल्कि राष्ट्रीय आजीविका सुरक्षा का मामला है। इस मोर्चे पर समझौता कोई विकल्प नहीं है।
यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारतीय निर्यातक प्रमुख बाजारों से बढ़ती व्यापार बाधाओं से जूझ रहे हैं। इससे निर्यात गंतव्यों और घरेलू बाजार विकास के रणनीतिक पुनर्मूल्यांकन पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन