{"_id":"64ef5d1857b5ce16870fcb66","slug":"us-labour-dept-recovers-over-usd-71k-in-back-wages-from-firm-dealing-with-indian-vegetables-and-fruits-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"America: भारत से फल-सब्जी मंगाकर बेचने वाली कंपनी ने कर्मियों को नहीं किया पेमेंट, श्रम विभाग ने की कार्रवाई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
America: भारत से फल-सब्जी मंगाकर बेचने वाली कंपनी ने कर्मियों को नहीं किया पेमेंट, श्रम विभाग ने की कार्रवाई
Wed, 30 Aug 2023 08:45 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 30 Aug 2023 08:45 PM IST
सार
America: श्रम विभाग ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "जांचकर्ताओं ने पाया कि फ्लोरिडा सहित 10 राज्यों में किराने की दुकानों को भारत और एशिया से फल और सब्जियां मंगाकर सप्लाई करने वाली पटेल शिपर्स एलएलसी ने 25 श्रमिकों को मजदूरी देने से इनकार कर दिया था"
विज्ञापन
अमेरिकी ध्वज
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के श्रम विभाग ने भारतीय सब्जियों और फलों का कारोबार करने वाली फ्लोरिडा की एक कंपनी की जांच में पाया गया कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों को कानून के मुताबिक न्यूनतम वेतन और ओवरटाइम का लाभ नहीं दिया है। जांच के बाद अमेरिकी श्रम विभाग ने उक्त कंपनी कंपनी से 71,047 डॉलर से अधिक के बकाया वेतन की रिकवरी कर और 25 कर्मचारियों के मुआवजे का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन
अमेरिकी सरकार के श्रम विभाग ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "जांचकर्ताओं ने पाया कि फ्लोरिडा सहित 10 राज्यों में किराने की दुकानों को भारत और एशिया से फल और सब्जियां मंगाकर सप्लाई करने वाली पटेल शिपर्स एलएलसी ने 25 श्रमिकों को मजदूरी देने से इनकार कर दिया था"
विज्ञापन
नियोक्ता काम के घंटों का सटीक रिकॉर्ड नहीं रखते हुए तीन श्रमिकों को कम से कम संघीय न्यूनतम मजदूरी का भुगतान करने में भी विफल रहा। श्रम विभाग की ओर से कहा गया कि कंपनी ने उचित श्रम मानक अधिनियम का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जांच के बाद विभाग ने 71047 डॉलर की बकाया मजदूरी कंपनी से वसूल की और 25 श्रमिकों को भुगतान कर दिया।