फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US Federal Reserve hikes interest rates to highest level in more than 22 years

US Fed Rate Hike: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में की वृद्धि, 22 साल के उच्च स्तर पर पहुंची

Thu, 27 Jul 2023 01:32 AM IST
गुलाम अहमद बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 27 Jul 2023 01:32 AM IST
सार

इस बढ़ोतरी के बाद अमेरिका में ब्याज दरों का बेंचमार्क 5.25-5.50 फीसदी की रेंज में पहुंच गया है। साथ ही ब्याज दरें 22 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
US Federal Reserve hikes interest rates to highest level in more than 22 years
अमेरिकी फेडरल रिजर्व - फोटो : Social Media

विस्तार

लगातार बढ़ती महंगाई के चलते अमेरिका के फेडरल रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में 25 बेसिस अंकों की बढ़ोतरी की है। केंद्रीय बैंक ने बुधवार को दो दिवसीय नीति समीक्षा बैठक के बाद ब्याज दरें बढ़ाने की घोषणा की। इस बढ़ोतरी के बाद देश में ब्याज दरों का बेंचमार्क 5.25-5.50 फीसदी की रेंज में पहुंच गया है।

विज्ञापन


अमेरिका में ब्याज दरें 22 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। इससे पहले, जनवरी 2001 में ब्याज दरें इस स्तर पर पहुंची थीं। फेडरल रिजर्व ने अपनी पिछली 12 बैठकों में 11वीं बार दरें बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही जो नीतिगत बयान दिया गया है, उससे ब्याज दरों में आगे और बढ़ोतरी का संकेत मिलता है।
विज्ञापन


फेड ने इस साल ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की ओर इशारा किया है। फेडरल रिजर्व बैंक के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि जब तक महंगाई काबू में नहीं आ जाती है, तब तक केंद्रीय बैंक ऐसे कदम उठा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम आर्थिक नीति को तब तक संशोधित करना जारी रखेंगे, जब तक कि हम आश्वस्त न हो जाएं कि मुद्रास्फीति हमारे दो प्रतिश के लक्ष्य के नीचे आ गई है। अगर जरूरी हुआ तो हम इसे और सख्त करने के लिए तैयार हैं। इस प्रक्रिया में हमें अभी भी लंबा रास्ता तय करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed