फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ups and down are part of gdp growth process, says finance minister nirmala sitharaman

विकास प्रक्रिया का हिस्सा है जीडीपी में गिरावटः निर्मला सीतारमण

Tue, 10 Sep 2019 04:42 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 10 Sep 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
ups and down are part of gdp growth process, says finance minister nirmala sitharaman
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नरेंद्र मोदी सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि जीडीपी में उतार-चढ़ाव विकास प्रक्रिया का हिस्सा है। केंद्र सरकार देश में व्याप्त आर्थिक सुस्ती को खत्म करने के लिए प्रयास कर रही है, और विकास दर बढ़ाने के लिए उपाय शुरू कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


चेन्नई में पत्रकारों से बात करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार लगातार यह प्रयास कर रही है कि अगली तिमाही में जीडीपी के आंकड़े में कैसे वृद्धि की जाए। सरकार ने इंफ्रा सेक्टर में अपने निवेश को बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो समेत इन सेक्टर पर सरकार का फोकस

वित्त मंत्री ने कहा है कि सरकार ऑटो सेक्टर में व्याप्त सुस्ती को लेकर के गंभीर है। इसके साथ ही ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री की मांगों पर भी गौर किया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार घर खरीदारों की मांगों पर अपनी तरफ से हल खोज रही है, जिसके बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि शहरों में गाड़ियां की बिक्री इसलिए प्रभावित हो रही है क्योंकि एक तरफ बीएस6 और दूसरी तरफ ओला-उबर से आना-जाना शामिल हैं। 


 

जीएसटी संग्रह बढ़ाने के लिए प्रयास

सरकार जीएसटी संग्रह बढ़ाने के लिए अपनी तरफ से सारी कोशिश कर रही है। जीएसटी संग्रह अधिकतम एक लाख करोड़ रुपये के पार गया है। हालांकि ज्यादातर समय यह इससे नीचे रहा है। अब सरकार टैक्स का दायरा बढ़ाने की बात कह रही है। 

बैंकों के बोर्ड करेंगे विलय की तारीख तय

बैंक विलय पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि बैंकों के विलय की तारीख तय करने का अधिकार इनके बोर्ड के पास है। इस तारीख को तय करने में सरकार का किसी तरह का कोई दखल नहीं होगा। बैंक के बोर्ड ही इस बारे में फैसला लेंगे। फिलहाल सरकार ग्राहकों का विश्वास बढ़ाने के तरीकों पर कार्य कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed