फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   UPI transactions reached record high with total value of over Rs 14 lakh crore in May

UPI Transaction: यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, मई में 14.3 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेनदेन

Fri, 02 Jun 2023 06:02 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 02 Jun 2023 06:02 AM IST
सार

एनपीसीआई के आंकड़ों के मुताबिक, मई के आखिरी दस दिनों में करीब 3.96 लाख करोड़ का लेनदेन हुआ। 2022-23 में मई की तुलना में लेनदेन की मात्रा में 58% की वृद्धि हुई, जबकि मूल्य में 37% की वृद्धि हुई। 

विज्ञापन
UPI transactions reached record high with total value of over Rs 14 lakh crore in May
UPI - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) लेनदेन ने मई में मूल्य के मामले में 14.3 लाख करोड़ रुपये और वॉल्यूम के मामले में 9.41 अरब का नया रिकॉर्ड हासिल किया है। यह अप्रैल की तुलना में मूल्य में 2 प्रतिशत (14.07 लाख करोड़) व वॉल्यूम में 6 प्रतिशत (8.89 अरब) की बढ़ोतरी है।

विज्ञापन


नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के आंकड़ों के मुताबिक, मई के आखिरी दस दिनों में करीब 3.96 लाख करोड़ का लेनदेन हुआ। 2022-23 में मई की तुलना में लेनदेन की मात्रा में 58% की वृद्धि हुई, जबकि मूल्य में 37% की वृद्धि हुई। आईएमपीएस से लेनदेन अप्रैल में 5.21 लाख करोड़ की तुलना में लगभग 1 प्रतिशत बढ़कर 5.26 लाख करोड़  हो गया। फास्टैग लेनदेन के वॉल्यूम में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अप्रैल में यह 30.5 करोड़ से मई में 33.5 करोड़ पहुंच गई। मई में 6% बढ़कर 5,437 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन

 
तीसरी औद्योगिक नीति के लिए विचार-विमर्श जारी
सरकार नई औद्योगिक नीति बनाने के लिए अंतर-मंत्रालयी विचार-विमर्श कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, नई औद्योगिक नीति का उद्देश्य वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी कारोबारी माहौल तैयार करना है, ताकि विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके। यह तीसरी औद्योगिक नीति होगी। पहली औद्योगिक नीति साल 1956 में तथा दूसरी औद्योगिक नीति साल 1991 में बनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों से केंद्र सरकार ने अब तक खरीदे 262 लाख टन गेहूं
केंद्र सरकार ने किसानों से इस साल अब तक 262 लाख टन गेहूं की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की है। इसके एवज में किसानों को 47,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। सरकार ने चालू सीजन में 341.5 लाख टन खरीद का लक्ष्य रखा है। मंत्रालय के मुताबिक, रबी सीजन की गेहूं खरीद आगे भी जारी रहेगी। 30 मई तक जो खरीद हुई है, वह पिछले साल की 188 लाख टन खरीद से 74 लाख टन ज्यादा है। इससे 21.27 लाख किसानों को अच्छा फायदा हुआ है। खरीद में सबसे अधिक योगदान पंजाब का रहा है। यहां से 121.27 लाख टन, मध्यप्रदेश से 70.98 लाख टन और हरियाणा से 63.17 लाख टन गेहूं खरीदा गया है। पिछले साल सरकार ने 444 लाख टन का संशोधित लक्ष्य 195 लाख मीट्रिक टन रखा था, जबकि खरीद केवल 187.9 लाख टन की हुई थी, क्योंकि अत्यधिक गर्मी से फसल पर बुरा प्रभाव पड़ा था।


पतंजलि फूड्स लि. को 263 करोड़ का मुनाफा
बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स लि को मार्च तिमाही में 263.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले यह 234.43 करोड़ रुपये था। इसी दौरान कुल आय 6,676 करोड़ से बढ़कर 7,963 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि 2022-23 में इसका शुद्ध फायदा 886.44 करोड़ रहा जो कि उसके पहले के साल में 806 करोड़ रुपये था। इसी दौरान कुल आय बढ़कर 31,821.45 करोड़ रही जो एक साल पहले 24,284 करोड़ रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed