फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   UPI on Diwali Record single-day transactions over 1 lakh crore Fin Min sitharaman says GST cut boosts shopping

दीपावाली पर UPI: एक दिन में रिकॉर्ड ₹1.02 लाख करोड़ का लेनदेन; वित्त मंत्री बोलीं- GST कटौती से बढ़ी खरीदारी

Fri, 24 Oct 2025 09:01 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 24 Oct 2025 09:01 AM IST
सार

भारत में वित्तीय लेनदेन के लिए डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल बढ़ रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक इस दीपावली जीएसटी दरों में कटौती के बाद खरीदारी बढ़ी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यूपीआई से एक दिन में रिकॉर्ड ₹1.02 लाख करोड़ का लेनदेन हुआ है। जानिए खास बातें

विज्ञापन
UPI on Diwali Record single-day transactions over 1 lakh crore Fin Min sitharaman says GST cut boosts shopping
यूपीआई का रिकॉर्ड इस्तेमाल (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिवाली और त्योहारी अवसर के चलते यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिये 18 अक्तूबर को रिकॉर्ड 1.02 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, इस दिन कुल 75.4 करोड़ लेनदेन किए गए। साथ ही, जीएसटी दरों में कटौती के बाद त्योहारों में उपभोक्ता मांग में तेज उछाल देखने को मिला है।

विज्ञापन


धनतेरस से दिवाली के बीच तीन दिनों में औसत यूपीआई लेनदेन बढ़कर 73.69 करोड़ पहुंच गया। यह पिछले महीने की समान अवधि के 64.74 करोड़ से ज्यादा है। वित्त मंत्री ने कहा, इस बार खुदरा कारोबार के लिए क्रैकर वाली दिवाली रही, क्योंकि जीएसटी दरों में कमी से मध्यवर्गीय उपभोक्ताओं की खरीद क्षमता बढ़ी है। जीएसटी 2.0 लागू होने से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। कारोबार में सुगमता आई। दरों में कमी से परिवारों को वास्तविक बचत का लाभ मिला और बाजार में मांग बढ़ी
विज्ञापन


देश में भुगतान तंत्र में हाल के वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि आई है। 2025 के पहले छह महीनों में कुल लेनदेन में डिजिटल भुगतान का हिस्सा 99.8 फीसदी हो गया है। पांच वर्षों में भारत में डिजिटल भुगतान की संख्या में 6.6 गुना और मूल्य में 1.6 गुना वृद्धि हुई है। यह संख्या के संदर्भ में 46 फीसदी की पांच वर्षीय चक्रवृद्धि बढ़ोतरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेनदेन में डिजिटल भुगतान का हिस्सा 99.7 फीसदी : आरबीआई
देश में कैलेंडर वर्ष 2024 के दौरान भुगतान प्रणाली में मात्रा के हिसाब से डिजिटल भुगतान लेनदेन 99.7 फीसदी और मूल्य के हिसाब से 97.5 फीसदी पहुंच गया। यह बढ़ेतरी 2025 की पहली छमाही में भी जारी रही। इस दौरान डिजिटल भुगतान कुल लेनदेन की संख्या के हिसाब से 99.8 फीसदी और रकम के हिसाब से 97.7 फीसदी हिस्सा रहा।

आरबीआई की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में हाल के वर्षों में सभी प्रकार की भुगतान प्रणाली में काफी तेजी से वृद्धि हुई है। सिवाय कागज आधारित साधनों के। मूल्य के हिसाब से चेक कुल लेनदेन का सिर्फ 2.3 फीसदी हिस्सा है।


पहली छमाही में 12,549 करोड़ लेनदेन
2019 में कुल 3,248 करोड़ भुगतान हुए थे, जो 2024 तक बढ़कर 20,849 करोड़ हो गए। कुल भुगतान रकम 1,775 लाख करोड़ से बढ़कर 2,830 लाख करोड़ रुपये हो गई। वहीं, जून, 2025 को समाप्त छमाही में 1,572 लाख करोड़ रुपये के 12,549 करोड़ लेनदेन हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed