फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Updates: Supertech chairman RK Arora appeared in PMLA court in Delhi, arrested in money laundering case

ED: PMLA कोर्ट में पेश हुए सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा, 10 जुलाई तक ईडी की कस्डटी में भेजे गए

Wed, 28 Jun 2023 08:50 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 28 Jun 2023 08:50 PM IST
सार

एफआईआर में आरके अरोड़ा और सुपरटेक के खिलाफ फ्लैट बुक कराने के बाद अग्रिम राशि लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। ईडी के अनुसार इन्होंने फ्लैट खरीदारों की राशि के आधार पर बैंक से लोन लिए और बाद में राशि गबन कर गए।

विज्ञापन
Updates: Supertech chairman RK Arora appeared in PMLA court in Delhi, arrested in money laundering case
सुपरटेक के मालिक आरके अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रियल स्टेट कंपनी सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा को आज दिल्ली के पटियाला हाउस परिसर में पीएमएलए अदालत के समक्ष पेश किया गया है। उन्हें 10 जुलाई तक ईडी की कस्टडी में भेजा गया है।  मनी लॉनंड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार किया था। इस मामले में उनसे पिछले तीन दिन से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


सुपरटेक के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में कई एफआईआर दर्ज हैं और इसी के आधार पर ईडी ने सुपरटेक समूह, उसके निदेशकों व प्रमोटरों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। इसी साल अप्रैल में ईडी ने सुपरटेक और उसके निदेशकों की 40 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त की थीं।
विज्ञापन



फ्लैट खरीदारों की राशि के आधार पर बैंकों से लिया लोन
एफआईआर में आरके अरोड़ा और सुपरटेक के खिलाफ फ्लैट बुक कराने के बाद अग्रिम राशि लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। ईडी के अनुसार इन्होंने फ्लैट खरीदारों की राशि के आधार पर बैंक से लोन लिए और बाद में राशि गबन कर गए। इसके अलावा उन्होंने दूसरी कंपनियों के नाम से जमीन खरीदकर उसके आधार पर भी बैंकों से लोन लिए। कर्ज नहीं चुकाने से करीब 1,500 करोड़ के कर्ज गैर निष्पादित संपत्तियां बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed