फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   United Kingdom Prime Minister Rishi Sunak announces record climate aid commitment as G20 in India concludes

G20: जलवायु परिवर्तन से निपटने को लेकर ब्रिटेन का बड़ा एलान, ग्रीन क्लाइमेट फंड में देगा अरबों डॉलर का योगदान

Sun, 10 Sep 2023 10:57 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 10 Sep 2023 10:57 AM IST
सार

भारत में ब्रिटिश उच्चायोग ने बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री सुनक ने नेताओं से इस दिसंबर में COP28 शिखर सम्मेलन से पहले एक साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक साथ काम किया जाए तो कार्बन उत्सर्जन को कम किया जा सकेगा।

विज्ञापन
United Kingdom Prime Minister Rishi Sunak announces record climate aid commitment as G20 in India concludes
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दूसरे से बात करते। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूरी दुनिया बदलती जलवायु से परेशान है। अब इससे निपटने के लिए भारत और ब्रिटेन एक साथ आ गए हैं। दरअसल, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन पर घोषणा की कि वह जलवायु सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए वह ग्रीन क्लाइमेट फंड (जीसीएफ) को अरबों डॉलर देंगे।

विज्ञापन

एक साथ काम करने आह्वान
भारत में ब्रिटिश उच्चायोग ने बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री सुनक ने नेताओं से इस दिसंबर में COP28 शिखर सम्मेलन से पहले एक साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर काम किया जाए तो देशों के कार्बन उत्सर्जन को कम किया जा सकेगा और जलवायु परिवर्तन के परिणामों से निपटने के लिए कमजोर अर्थव्यवस्थाओं का समर्थन कर सकेंगे।

विज्ञापन


इतने अरब देगा जीसीएफ को
ब्रिटिश पीएम ने दुनिया को जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद करने के लिए बड़ी राशि प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन पर एलान किया कि ब्रिटेन ग्रीन क्लाइमेट फंड को 2 अरब डॉलर प्रदान करेगा। यह राशि यूके द्वारा की गई सबसे बड़ी एकल फंडिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीसीएफ को COP15 में कोपेनहेगन समझौते के बाद 194 देशों द्वारा स्थापित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed