फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   union petroleum minister hardeep singh puri remarks on petrol diesel price said this big thing

तेल की कीमतें: चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोलियम मंत्री का बड़ा बयान, जानें दाम में बढ़ोतरी और आपूर्ति को लेकर क्या बोले...

Tue, 08 Mar 2022 05:14 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 08 Mar 2022 05:14 PM IST
सार

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि, यह कहना कि देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के कारण हमने कीमतें नहीं बढ़ाई थीं। यह कहना बिल्कुल गलत होगा। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों को लेकर कंपनियों को तय करना है, क्योंकि उन्हें भी बाजार में बने रहना है।

विज्ञापन
union petroleum minister hardeep singh puri remarks on petrol diesel price said this big thing
हरदीप सिंह पुरी - फोटो : एएनआई

विस्तार

जैसा कि पिछले कुछ समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है कि पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती है। रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि चुनावों के कारण ही बीते चार महीने से ईंधन के दाम स्थिर हैं। इस पर चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद पेट्रोलियम मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि चुनावों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव न होने से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कही ये बड़ी बात 
पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की अटकलों के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि, यह कहना कि देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के कारण हमने कीमतें नहीं बढ़ाई थीं। यह कहना बिल्कुल गलत होगा। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों को लेकर कंपनियों को तय करना है, क्योंकि उन्हें भी बाजार में बने रहना है। तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार तय होती है।
विज्ञापन


युद्ध का नहीं होने देंगे असर
केंद्रीय मंत्री पुरी ने आगे कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण हम भारत में तेल की कमी नहीं होने देंगे। आगे हम जो भी निर्णय लेंगे वह हम अपने नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए लेंगे। गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 12 दिनों से युद्ध जारी है और इस युद्ध का बड़ा असर कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 140 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि के रूप में देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed