फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Union Minister said Petrol pumps selling ethanol mixed fuel will open in the country

Hardeep Puri: केंद्रीय मंत्री बोले- देश में खुलेंगे एथेनॉल मिश्रित ईंधन बेचने वाले पेट्रोल पंप, पढ़िए पूरी खबर

Sat, 08 Jul 2023 05:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 08 Jul 2023 05:11 AM IST
सार

पुरी ने कहा, सरकार ने पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने के लक्षित समय को 2030 से पांच साल घटाकर 2025 कर किया है। उन्होंने कहा, देश ने कच्चा तेल आयात का दायरा बढ़ाया है। 2006-07 में 27 देशों से आयात होता था, जो 2023 में बढ़कर 39 पहुंच गया।

विज्ञापन
Union Minister said Petrol pumps selling ethanol mixed fuel will open in the country
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

देशभर में अगले दो साल में पेट्रोल पंपों पर 20 फीसदी एथेनॉल मिश्रित ईंधन (ई-20) मिलने लगेंगे। पहला ई-20 स्टेशन इस साल 8 फरवरी को शुरू हो गया है। यह लक्षित समय अप्रैल से बहुत पहले था। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि 20 फीसदी एथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन की खुदरा बिक्री के लिए 2025 तक पूरे देश में विशेष पेट्रोल पंप होंगे। ई-20 ईंधन में पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल का मिश्रण होता है।

विज्ञापन

पुरी ने उद्योग संगठन इंडियन मर्चेंट चैंबर (आईएमसी) की सालाना आम बैठक को संबोधित करते हुए कहा, अभी तक ई-20 स्टेशन की संख्या 600 के पार पहुंच चुकी है। 2025 तक पूरे देश में ऐसे पेट्रोल पंप होंगे। 

विज्ञापन

अब 39 देशों से कच्चा तेल आयात
पुरी ने कहा, सरकार ने पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने के लक्षित समय को 2030 से पांच साल घटाकर 2025 कर किया है। उन्होंने कहा, देश ने कच्चा तेल आयात का दायरा बढ़ाया है। 2006-07 में 27 देशों से आयात होता था, जो 2023 में बढ़कर 39 पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैव ईंधन वाले पेट्रोल पंप 3 गुना बढ़े
पेट्रोल में एथेनॉल का मिश्रण 2013-14 में 1.53% से मार्च, 2023 में बढ़कर 11.5% पहुंच गया है। मात्रा के हिसाब से एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल 2013-14 में 38 करोड़ लीटर से बढ़कर 2021-22 में 433.6 करोड़ लीटर हो गया है। पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि जैव-ईंधन बेचने वाले पेट्रोल पंपों की संख्या 2016-17 के 29,890 से करीब तीन गुनी 67,640 हो गई है। मंत्रालय इसी महीने एक वैश्विक जैव-ईंधन गठबंधन पेश करेगा।

हरित हाइड्रोजन के उपयोग के लिए जल्द आएगा कानून
सरकार देश में हरित हाइड्रोजन के इस्तेमाल के बारे में कानूनी प्रावधान सुनिश्चित करने के लिए दिशानिर्देश जारी कर सकती है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में सचिव भूपिंदर सिंह भल्ला ने शुक्रवार को कहा, हरित हाइड्रोजन के उपयोग संबंधी दिशानिर्देश लाने का प्रावधान हाइड्रोजन मिशन में भी है। उन्होंने कहा, हाइड्रोजन मिशन के तहत 2030 तक होने वाले कुल हरित हाइड्रोजन उत्पादन का करीब 70 फीसदी हिस्सा निर्यात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed