फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Union Minister Anurag Thakur unveils the Official Government of India Calendar for 2023

GOI Calendar: 2023 के लिए भारत सरकार का आधिकारिक कैलेंडर जारी, सरकार की उपलब्धियों पर आधारित है थीम

Wed, 28 Dec 2022 08:46 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 28 Dec 2022 08:46 PM IST
सार

Govt of India Calendar: भारत सरकार का कैलेंडर जारी करते हुए केंद्रीय मंत्री ने अनुराग ठाकुर ने कहा कि कैलेंडर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के भरोसे का प्रतिबिंब है। कैलेंडर में 12 महीनों के लिए चयनित 12 थीम सरकार की ओर से चल रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की झलक है।

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur unveils the Official Government of India Calendar for 2023
भारत सरकार का कैलेंडर जारी करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व अन्य। - फोटो : PIB

विस्तार

केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को वर्ष 2023 के लिए भारत सरकार का आधिकारिक कैलेंडर जारी किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कैलेंडर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के भरोसे का प्रतिबिंब है। उन्होंने जोशपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे भारत को दर्शाने वाली 12 छवियों के प्रभावशाली संग्रह वाले कैलेंडर की सराहना की। उन्होंने कहा कि कैलेंडर में 12 महीनों के लिए चयनित 12 थीम सरकार की ओर से चल रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की झलक है।

विज्ञापन

सूचना व प्रसारण मंत्री ने कहा कि कैलेंडर को दो साल के अंतराल के बाद वास्तविक रूप से कागज पर मुद्रित किया जा रहा है, जबकि दो वर्ष तक कैलेंडर केवल डिजिटल रूप में लाया गया था। ठाकुर ने इसे सरकार की सर्वश्रेष्ठ कृतियों में से एक बताते हुए कहा कि इस वर्ष कैलेंडर डिजिटल और भौतिक दोनों रूपों में उपलब्ध है जो सरकार के प्रयासों व कल्याणकारी उपायों के बारे में जानकारी देने के लिए एक प्रसार माध्यम होगा। उन्होंने कहा कि इस संदेश के वितरण का उद्देश्य देश में सभी पंचायतों को कैलेंडर वितरित करके जमीनी स्तर तक ले जाना है।

विज्ञापन


कैलेंडर के लिए थीम 'नया वर्ष, नए संकल्प' रखी गई है। इसे हिन्दी और अंग्रेजी सहित 13 भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा तथा सभी सरकारी कार्यालयों, पंचायती राज संस्थानों, स्वास्थ्य केन्द्रों, नवोदय और केन्द्रीय विद्यालयों, जिलों में बीडीओ और डीएम के कार्यालयों में वितरित किया जाएगा तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और स्वायत्त संस्थानों की खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इसकी कुल 11 लाख प्रतियां छपवाई जाएंगी और पंचायतों को क्षेत्रीय भाषाओं में 2.5 लाख प्रतियां वितरित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुर ने मंत्रालय के विभिन्न संस्थानों की उपलब्धियों को भी दोहराया। प्रसार भारती ने अपने सभी एनालॉग टेरेस्ट्रियल ट्रांसमीटरों को समाप्त कर दिया है, महत्वपूर्ण स्थानों में 50 ट्रांसमीटरों की उम्मीद है। वहीं डीडी फ्री डिश 2022 की शुरुआत में 43 मिलियन से अधिक घरों तक पहुंच चुकी थी, प्रसार भारती के तहत विभिन्न चैनल 2 करोड़ से अधिक ग्राहकों तक पहुंच चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष देश में 75 सामुदायिक रेडियो स्टेशन जोड़े गए हैं जिससे इनकी संख्या 397 तक पहुंच गई है।

उन्होंने दर्शकों को आगे बताया कि केंद्रीय संचार ब्यूरो की स्वचालन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, यही प्रक्रिया भारत के समाचार पत्रों के रजिस्ट्रार के लिए चल रही है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने पिछले 5 वर्षों में पत्रकार कल्याण योजना के तहत 290 पत्रकारों और पत्रकारों के परिवारों को 13.12 करोड़ रुपये वितरित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed