{"_id":"649feb85288161221809c3b7","slug":"union-finance-minister-nirmala-sitharaman-said-economy-moved-away-from-twin-balance-sheet-problem-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Economy: ट्विन बैलेंस शीट की समस्या से उबरी अर्थव्यवस्था, वित्त मंत्री बोलीं- बैंक अब मुनाफे में हैं","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Indian Economy: ट्विन बैलेंस शीट की समस्या से उबरी अर्थव्यवस्था, वित्त मंत्री बोलीं- बैंक अब मुनाफे में हैं
Sat, 01 Jul 2023 02:34 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 01 Jul 2023 02:34 PM IST
सार
सीतारमण ने कहा कि सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के नतीजे में, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ट्विन बैलेंस शीट की समस्या दूर हो गई है। रिजर्व बैंक ने भी कहा है कि अब ट्विन बैलेंस शीट फायदे में दिख रही है।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अब ट्विन बैलेंस शीट की समस्या से उबर गई है और अब बैंक और कंपनियां मुनाफा कमा रही हैं। वित्त मंत्री ने इसका श्रेय केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों को दिया। वित्त मंत्री ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का वित्तीय वर्ष 2022-23 में मुनाफा 1.04 लाख करोड़ रुपए रहा, जो कि 2014 के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है।
अर्थव्यवस्था को मिल रहा फायदा
पंजाब एंड सिंध बैंक के कॉरपोरेट कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के नतीजे में, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ट्विन बैलेंस शीट की समस्या दूर हो गई है। रिजर्व बैंक ने भी कहा है कि अब ट्विन बैलेंस शीट फायदे में दिख रही है और भारतीय अर्थव्यवस्था को भी इसका फायदा मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- QS Rankings 2024: क्यूएस का दावा- तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना होगी चुनौती
विज्ञापन
क्या होती है ट्विन बैलेंस शीट समस्या (Twin Balance sheet Problem)
ट्विन बैलेंस शीट की समस्या से अर्थ उन कंपनियों से है जो कर्ज में डूबी हैं और बैंकों का कर्ज चुकाने में भी असमर्थ होती हैं। कंपनियों द्वारा कर्ज नहीं चुकाने से बैंकों की बैलेंस शीट भी गड़बड़ा जाती है और एनपीए बढ़ता है। इस तरह पूरी अर्थव्यवस्था इससे प्रभावित होती है।
केंद्रीय वित्त मंत्री ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की आर्थिक सेहत में सुधार हुआ है और सभी जरूरी पैरामीटर जैसे आस्तियों पर रिटर्न, नेट ब्याज लाभांश आदि के प्रदर्शन में सुधार हुआ है।