फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Union Budget fulfill resolve of developed India by 2047 CTC easy to manage

Union Budget: 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट, सीटीसी को प्रबंधित करना होगा आसान

Wed, 24 Jul 2024 06:40 AM IST
दीपक कुमार शर्मा डॉ. शरद कोहली अर्थशास्त्री
डॉ. शरद कोहली अर्थशास्त्री Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 06:40 AM IST
सार

केंद्रीय बजट में प्रमुख रूप से उन चार जातियों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसका जिक्र प्रधानमंत्री करते आए हैं। ये चार जातियां गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता हैं। वित्त मंत्री ने इसमें मध्यवर्ग को भी जोड़ा है। प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया और इसमें अभी 23 साल का वक्त शेष है।

विज्ञापन
Union Budget fulfill resolve of developed India by 2047 CTC easy to manage
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हाल में संपन्न लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार पर रोजगार और युवाओं का ध्यान न रखने के कई आरोप लगे। लेकिन इस बजट के माध्यम से सरकार ने इन आरोपों का करारा जवाब दिया है। केंद्रीय बजट में प्रमुख रूप से उन चार जातियों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसका जिक्र प्रधानमंत्री करते आए हैं। ये चार जातियां गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता हैं। वित्त मंत्री ने इसमें मध्यवर्ग को भी जोड़ा है। प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया और इसमें अभी 23 साल का वक्त शेष है। अगर उस समय तक भारत को विकसित बनाना है तो युवा पर विशेष फोकस की जरूरत है, खासकर उस युवा की जो 15 से 20 साल की आयुसीमा में है। क्योंकि विकसित भारत के लक्ष्य में इस आयुवर्ग के युवा की विशेष भूमिका होने वाली है। विशेष बात यह है कि आज का युवा महत्वाकांक्षी है और जीवन को एक अलग ढंग से जीना चाहता है। यही वजह है कि बजट में युवाओं को विशेष महत्व दिया गया है।

विज्ञापन


इंटर्नशिप योजना युवाओं के लिए क्रांतिकारी कदम
एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप देने की पहल बहुत क्रांतिकारी है। इसके तहत देश की शीर्ष कंपनियों में युवाओं को इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा वह भी 5,000 रुपये स्टाइपेंड के साथ। इसके तहत शुरुआत में उन्हें 6,000 रुपये एकमुश्त मिलेगा और एक साल की इंटर्नशिप 5,000 रुपये के स्टाइपेंड के साथ मिलेगी। इससे नौकरी शुरू करने वाले युवाओं को पता चलेगा कि बड़ी कंपनियां कैसे चलती हैं। आमतौर पर बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप मिलना अत्यंत कठिन होता है लेकिन अब सरकार की योजना के तहत इन्हें युवाओं को मौका देना पड़ेगा, उन्हें सिखाना होगा। यह उनके आगे के कॅरिअर में बेहद उपयोगी साबित होगा।

विज्ञापन
  • बजट में युवाओं के रोजगार के क्षेत्र में और भी कई घोषणाएं की गई हैं। लेकिन इंटर्नशिप योजना सबसे प्रभावशाली है, यह करोड़ों युवाओं के जीवन एवं कॅरिअर पर प्रभाव डालेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

ईपीएफओ में सहयोग से नई नौकरियों का निर्माण
ईपीएफओ में सहायता राशि  देने से एक कंपनी को कॉस्ट टू कंपनी (सीटीसी) को प्रबंधित करना आसान हो जाएगा।  इसका असर नए रोजगार निर्माण पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा। यह किसी को नौकरी देने का बहुत बड़ा इंसेंटिव साबित होगा। दूसरी बात यह है कि युवा को भी यह अनुभव होगा कि सरकार मेरे बारे में कुछ सोच रही है। इस कदम से नौकरी एक सहभागी कार्यक्रम बन जाएगी, इसमें तीन पार्टियां भूमिका निभाएंगी। उनमें पहली होगी सरकार, दूसरा नियोक्ता यानि कंपनी और तीसरा नौकरी करने वाला। सरकार की ओर से ईपीएफओ में सहयोग देने की योजना का सबसे बड़ा सकारात्मक असर यह होगा कि जो बॉर्डर के मामले हैं, यानी जिन रिक्तियों की कंपनी को बहुत अधिक जरूरत नहीं है, वहां भी उन्हें रोजगार हासिल करने की संभावना बन जाएगी। इससे कंपनियों को अतिरिक्त कार्यशक्ति गठित करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed