फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Unemployment rate reduced in July to the lowest in 6 months

Unemployment Rate: बेरोजगारी दर जुलाई में कम होकर 6 माह में सबसे नीचे, जून की तुलना में एक फीसदी की गिरावट

Tue, 02 Aug 2022 06:55 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 02 Aug 2022 06:55 AM IST
सार

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों के मुताबिक, गांवों में 6.14 फीसदी बेरोजगारी दर जुलाई में थी। जून में यह 8.03 फीसदी पर थी। गांवों में दरों के घटने के पीछे जुलाई में मानसून का अच्छा होना है। इससे गांवों में लोगों को फसलों के क्षेत्र में रोजगार मिला।

विज्ञापन
Unemployment rate reduced in July to the lowest in 6 months
बेरोजगारी दर में गिरावट। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

देश में बेरोजगारी के मोर्चे पर भारी गिरावट आई है। जनवरी में 6.56 फीसदी के बाद 6 महीने में यह सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। जुलाई में यह 6.80 फीसदी रही है। जून की तुलना में बेरोजगारी की दर में एक फीसदी की कमी आई है। हालांकि, शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी की दर अभी भी 8.21 फीसदी है, जो मई के बराबर है। जून में यह घटकर 7.30 फीसदी पर चली गई थी।

विज्ञापन


सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों के मुताबिक, गांवों में 6.14 फीसदी बेरोजगारी दर जुलाई में थी। जून में यह 8.03 फीसदी पर थी। गांवों में दरों के घटने के पीछे जुलाई में मानसून का अच्छा होना है। इससे गांवों में लोगों को फसलों के क्षेत्र में रोजगार मिला। सीएमआईई ने कहा, जून में 39 करोड़ लोगों के पास रोजगार था।
विज्ञापन


हरियाणा और जम्मू-कश्मीर  में सबसे ज्यादा
आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में सबसे ज्यादा 26.9 फीसदी बेरोजगारी की दर थी। जून में यह 30.6% पर थी। मई में 24.6%  पर थी। जम्मू एवं कश्मीर दूसरे नंबर पर रहा। यहां बेरोजगारी की दर 20.2% रही जो जून में 17.2% पर थी। 19.1% के साथ राजस्थान तीसरे और 18.8% के साथ बिहार चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में जून की तुलना में बढ़ी बेरोजगारी
उत्तर प्रदेश में जुलाई में बेरोजगारी की दर 3.3 फीसदी थी जो जून महीने में 2.8 फीसदी पर थी। इसमें बढ़त देखी गई है। ओडिशा में सबसे कम 0.9 फीसदी जबकि उसके बाद मेघालय में 1.5 फीसदी बेरोजगारी रही। पंजाब में 7.7, दिल्ली में 8.9 फीसदी बेरोजगारी दर जुलाई में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed