फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Under Mudra scheme, banks have given loans of 15 lakh crores in six years

मुद्रा योजना : बैंकों ने 6 साल में दिए 15 लाख करोड़ के कर्ज

Thu, 27 May 2021 03:17 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 27 May 2021 03:17 AM IST
सार

  • 28.81 करोड़ लाभार्थियों को जारी की गई राशि
  • 8 अप्रैल 2015 को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत हुई थी

विज्ञापन
Under Mudra scheme, banks have given loans of 15 lakh crores in six years
मुद्रा लोन योजना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत पिछले 6 वर्षों में 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक कर्ज दिए हैं। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि 26 मार्च 2021 तक 28.81 करोड़ लाभार्थियों को 15.10 लाख करोड़ रुपये के कर्ज जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 8 अप्रैल 2015 को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से उपेक्षित वर्गों को वित्तीय सहायता देना है। इस योजना के तहत लोगों को अपना कारोबार शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का कर्ज दिया जाता है।
विज्ञापन


इसके तहत तीन श्रेणियों शिशु, किशोर और तरुण में बिना किसी गारंटी के कर्ज मिलता है। शिशु श्रेणी के तहत 50,000 रुपये तक कर्ज दिया जाता है। आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2020 तक इस श्रेणी के तहत 9.37 करोड़ लाभार्थियों को 1.62 लाख करोड़ रुपये के कर्ज दिए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोना 527 रुपये महंगा, चांदी 1,043 रुपये चमकी
वैश्विक स्तर की कीमतों में तेजी से बुधवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 527 रुपये महंगा होकर 48,589 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी भी 1,043 रुपये महंगी होकर 71,775 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि जनवरी के बाद डॉलर सूचकांक सबसे निचले स्तर पर आ गया। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड भी घटकर 1.56 फीसदी रह गया। इन वजहों से सोने को समर्थन मिला, जिससे दिल्ली में सोने का भाव 527 रुपये चढ़ गया।


पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,062 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,908 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 28.07 डॉलर प्रति औंस रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed