फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   UK to extend work visas for foreign students by two years

UK ने बनाई पोस्ट स्टडी वीजा में बदलाव की योजना, हजारों भारतीय छात्रों को मिल सकती है राहत

Wed, 11 Sep 2019 10:59 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 11 Sep 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
UK to extend work visas for foreign students by two years

यूके की सरकार ने वीजा नीति में बदलाव करने की योजना बनाई है। अधिकारियों ने कहा है कि सरकार ब्रिटिश युनिवर्सिटी में पढ़ रहे विदेशी छात्रों के लिए वर्क वीजा दो साल तक बढ़ा सकती है। इससे यूके में ज्यादा विदेशी छात्र पढ़ने जाएंगे। भारतीय छात्रों को भी इससे काफी फायदा होगा। 

विज्ञापन


इसकी घोषणा करते समय डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन के कहा कि, यूके में कितने विदेशी छात्र पढ़ सकते हैं, इसकी कोई निश्चित संख्या नहीं है। यूके भविष्य में ज्यादा से ज्यादा विदेशियों को अपने यहां पढ़ने के लिए आकर्षित करेगा। अंडरग्रैजुएट और मास्टर के बच्चों के लिए पोस्ट-स्टडी लीव पीरियड छह महींने तक बढ़ाया जा सकता है और डॉक्टोरल छात्रों के लिए यह अवधि एक साल तक बढ़ाई जा सकती है। वीजा की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए और छात्रों को रोजगार देने के लिए भी सरकार कदम उठा सकती है। 

विज्ञापन

2012 में भी लाई गई थी योजना

यह योजना साल 2012 में भी लाई गई थी, लेकिन पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने इसे रद्द कर दिया था। साल 2010 में 51,218 भारतीय ब्रिटेन में पढ़ने गए थे। लेकिन थेरेसा मे के इस कदम से ये संख्या साल 2011 में घटकर 22,757 हो गई थी। एक साल में इसमें 55 फीसदी की गिरावट आई थी। साल 2017-18 के बीच में इसमें और गिरावट आई थी। तब महज 15,388 भारतीय बच्चे ही ब्रिटेन पढ़ने के लिए गए थे। हालांकि पिछले साल संख्या में थोड़ा इजाफा हुआ था। पिछले वर्ष 21,881 भारतीय बच्चे ब्रिटेन पढ़ने गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed