फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   UK interest rates raised to 1.25 pc by Bank of England while inflation at 40 years high

UK Interest Rates: अमेरिकी फेड रिजर्व के बाद बैंक ऑफ इंग्लैंड ने दिया झटका, ब्याज दरों में 25 बीपीएस का इजाफा

Thu, 16 Jun 2022 05:15 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 16 Jun 2022 05:15 PM IST
सार

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद बैंक ऑफ इंग्लैंड ने भी दरों में इजाफा कर दिया है। गौरतलब है कि देश में मुद्रास्फीति वर्तमान में 40 साल के उच्चतम 9 फीसदी पर है और बैंक की ओर से चेतावनी दी गई है कि यह वर्ष 2022 के अंत में 11 फीसदी के पार पहुंच सकती है। 

विज्ञापन
UK interest rates raised to 1.25 pc by Bank of England while inflation at 40 years high
बैंक ऑफ इंग्लैंड

विस्तार

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद अब ब्रिटेन ममें भी बैंक ऑफ इंग्लैंड ने बड़ा झटका दिया है। लगातार बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के लिए ब्याज दरों को एक फीसदी से 1.25 फीसदी कर दिया गया है। यह लगातार पांचवीं वृद्धि है। गौरतलब है कि देश में मुद्रास्फीति वर्तमान में 40 साल के उच्चतम 9 फीसदी पर है और बैंक की ओर से चेतावनी दी गई है कि यह वर्ष 2022 के अंत में 11 फीसदी के पार पहुंच सकती है। 

विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका में फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दरें 0.75 फीसदी बढ़ाने का एलान किया था। बैंक ऑफ इंग्लैंड की ओर से चेतावनी देते हुए कहा गया कि ऊर्जा की बढ़ती कीमतों से अक्तूबर में जीवन-यापन की लागत और भी अधिक बढ़ने की उम्मीद है, ऐसे में यदि मुद्रास्फीति का दबाव बना रहता है तो कार्रवाई करनी होगी। बैंक की मौद्रिक नीति समिति के नौ सदस्यों में से छह ने दरों को 1.25 फीसदी तक बढ़ाने के लिए मतदान किया, जबकि तीन ने 1.5 फौसदी की बड़ी वृद्धि का समर्थन किया। इस संबंध में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक की बैठक के मिनटों से उम्मीद है कि अप्रैल-जून अवधि में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था 0.3 फीसदी तक सिकुड़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed